Skip to main content

DlightNews

*शिक्षा चिंतन क्षमता के विकास की प्रक्रिया है - डॉ विनय कुमार पाण्डेय* 
 
*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।   13सितम्बर 2023 को दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा परास्नातक विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग स्वामी देवानंद पी.जी. कालेज, मठलार, देवरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया है। शिक्षा व्यक्ति को स्व-जागरूक बनाती है जिससे वह अपनी शक्ति एवं कमजोरियों को पहचानने में सक्षम होता है जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षा व्यक्ति की चिंतन क्षमता बढ़ाती है जिससे वह सही एवं गलत का निर्णय ले सकता है और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। आप सभी विद्यार्थी राष्ट्र के भावी नागरिक हैं और आपके कंधों पर राष्ट्र के विकास की जिम्मेदारी है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा की प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अनेक प्रावधान किए गए हैं जिसमें सी.बी.सी.एस सिस्टम प्रमुख है। यह प्रणाली विद्यार्थियों को उनकी रूचि एवं योग्यता के आधार पर विषय चयन का अवसर उपलब्ध कराती है। विद्यार्थी को इस महाविद्यालय में एक शैक्षिक परिवेश मिला है जिसका उन्हें सदुपयोग करना चाहिए महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं जिसके द्वारा यहां के विद्यार्थी अपना सतत रूप से विकास कर सकते हैं। प्राचार्य जी द्वारा विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम, क्रेडिट सिस्टम, ओपन इलेक्टिव सब्जेक्ट तथा मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिभुवन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभाग के तृतीय सेमेस्टर की अपूर्वा दुबे, सौम्या सिंह तथा अतुल शर्मा ने अपने विगत वर्ष के अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक श्री श्याम सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रुक्मिणी चौधरी,  डॉ. जागृति विश्वकर्मा आदि के साथ साथ शिक्षा शास्त्र विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।