Skip to main content

DlightNews


*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती खजनी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत ही भव्य तरीके से मनाई गई।*
*-ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।खजनी मंडल जनसंघ भाजपा के सह-संस्थापक,एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंतोदय सिद्धांत के प्रतिपादक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती खजनी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत ही भव्य तरीके से मनाई गई।कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनकी राजनीतिकसूझबूझ,संगठनात्मक क्षमता,दूरदर्शिता तथा वैचारिक सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके प्रति आभार प्रकट किया।देश की तत्कालीन विषम सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर एक नए भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए आज की भाजपा जिसको उस समय जनसंघ नाम दिया गया था,की स्थापना की।पंडित दीनदयाल जी के द्वारा बोया गया अंकुर आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के नाम से एक पेशेवर एवं जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में जाना जाता है,जिसका लक्ष्य श्रद्धेय दीनदयाल जी विचारधारा से प्रेरित विकास के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति एवं समाज का उदय है,जो दल सामाजिक एकता अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आज भाजपा पूरी दुनिया में सभी राजनीतिक दलों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बना हुआ है तो इसकी पृष्ठभूमि में पंडित दीनदयाल जी के त्याग समर्पण बलिदान एवं उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत ही हैं।
इस बृहद कार्यक्रम का सफल आयोजन खजनी मंडल के भरोहिया शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 62 पल्हईपार हरनहीया में शक्ति केंद्र प्रमुख बृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी उर्फ भोलू तिवारी के कुशल संयोजन में अत्यंत है भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
इसमें भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य विकास राय,बूथ अध्यक्ष नर्मदा राय, बूथ अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एवं चंदन त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।