Skip to main content

DlightNews

*कसौधन वैश्य सभा ने मनाई महर्षि कश्यप जयंती* ।   

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

 गोरखपुर से।समस्त ऋषियों में श्रेष्ठ वैश्य कुलगुरू महर्षि कश्यप जी महाराज की जयंती कसौधन वैश्य सभा गोरखपुर के द्वारा कसौधन पंचायती मंदिर शेषपुर में सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाई । कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि सभा के महानगर अध्यक्ष जवाहर कसौधन ने कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया तत्पश्चात भजन और महर्षि कश्यप जी की महा आरती हुई ।                      इस अवसर पर जवाहर कसौधन ने कहा कि भगवान भास्कर के पिता कश्यप जी ने हिन्दू धर्म के लिए तपस्वी जीवन ब्यतीत करते हुए सर्वकल्याण की भावना से कार्य किया तथा कुरीतियों को छोड़ मानव जीवन में वैश्य समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर हमें नई राह दिखाई । इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज का सामाजिक उत्थान पूर्ण रूप से नहीं हो सका है इसके लिए वैश्य समाज की विभिन्न शाखाओं का एकीकरण आवश्यक है ।सभा के महामंत्री अशोक गुप्ता ने कहा की हमें अपनी एकता का परिचय शासन प्रशासन को कराना होगा ।सभा के आजीवन सदस्य मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि हिन्दू धर्म के चार वर्ण में तीसरा वर्ण वैश्य है जिसे सृष्टि द्वारा सम्पूर्ण मानव समाज के लिए ब्यापार करने का महत्वपूर्ण दायित्व है पर इस पिछड़े समाज का आज तक कोई उच्च राजनैतिक स्तर पर स्थान नहीं है राजनेताओं ने हमें छला है राजनैतिक दल हमारे समाज का उपयोग कर हमें धोखा दे रहे है ।       कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया ।  इस अवसर पर देवेश वैश्य, संजय गुप्ता लल्लू, भगवान लाल, विजय गुप्ता, राहुल पहलवान, इंजीनियर वेद प्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, भानु प्रकाश गुप्ता, सियाराम जी, बजरंग लाल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, गिरधारी लाल, प्रज्जवल गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंकित गुप्ता, बजरंगी लाल, बिनोद गुप्ता, उमाशंकर कसौधन, बसंत कसौधन, विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता, चित्रलेखा गुप्ता, लाजो रानी गुप्ता, ममता गुप्ता सहित कसौधन समाज के लोग उपस्थित रहे ।सुनील मणि त्रिपाठी सिटी रिपोर्टर से मिली खबर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।