Skip to main content

DlightNews

नई दिल्ली। मेड इन इंडिया इंटरनेट ब्राउजर वीरा लॉन्च हो गया है। यह सिर्फ मोबाइल फोन में काम करेगा। इसे मोबाइल इंटरनेट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है।

वीरा ने दावा किया है कि इसके इस्तेमाल से यूजर को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा।
इससे तेज इंटरनेट सर्फिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही यह बेहद सुरक्षित भी है। वीरा का दावा है कि वह क्रैश नहीं होगा। वीरा के संस्थापक अर्जुन घोष ने कहा, "हमारा मिशन भारतीय इंटरनेट यूजर्स को तेज, सुरक्षित और निजी ब्राउजिंग प्लेटफॉर्म देना है। हमने एक ऐसा इंटरनेट अनुभव बनाने के लिए इस यात्रा को शुरू किया जो भारत की विशिष्टता के साथ मेल खाता हो।"

रोज 7.3 घंटे ऑनलाइन रहते हैं भरतीय

अर्जुन घोष ने कहा कि एक औसत मोबाइल यूजर रोज लगभग 7.3 घंटे ऑनलाइन रहता है। एक अरब भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वीरा निश्चित रूप से उन्हें नया अनुभव देगा। घोष ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर दूं कि यह सिर्फ शुरुआत है। इसकी बहुत सारी सुविधाएं पाइपलाइन में हैं। इसके बारे में हम बहुत उत्साहित हैं और जल्द ही इन्हें लॉन्च करेंगे।"

स्पीड के मामले में वीरा ने सेट किया बेंचमार्क

अर्जुन घोष ने कहा, "स्पीड के मामले में वीरा ने नया बेंचमार्क सेट किया है। इसने स्पीडोमीटर पर प्रति मिनट 40.8 रन की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह इसे अन्य ब्राउजरों में सबसे आगे रखता है।" वीरा में लाइव ट्रैकर की सुविधा दी गई है। इससे यूजर ब्लॉक किए गए विज्ञापनों को रियल टाइम में काउंट कर सकेंगे। इसके साथ ही यह यूजर का डेटा भी बचाएगा।

वीरा की मदद से ट्रैकर्स को ब्लॉक किया जा सकेगा। वीरा तीसरे पक्ष के ट्रैकर्स, विज्ञापनों, ऑटोप्ले वीडियो और अन्य को डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक करने की सुविधा देता है। वर्तमान में यह विशेष रूप से एंड्रॉइड डिवाइस पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसके आईओएस और विंडोज वर्जन लॉन्च करने की योजना है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।