Skip to main content

दिल्ली-अमृतसर के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा पूरा, सर्वे हुआ शुरू, जानें क्या होगा रूट

इकोनामिक सर्वे शुरू हो गया है. इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने के बाद अमृतसर से दिल्ली के बीच यात्रा समय पांच घंटे से घटकर दो घंटे रहने की उम्मीद है.
हाइलाइट्स
इस प्रोजेक्ट में कुल 365 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा.
प्रभावित निवासियों को मुआवज़ा राशि दी जाएगी.
जो जमीन के कलेक्टर रेट से लगभग पांच गुना अधिक होगी.
नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली चंडीगढ़ अमृतसर हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए पंजाब में एक सोशल इकोनॉमिक सर्वे शुरू किया है. इसमें बुलेट ट्रेनों के लिए 55 फीट चौड़ा रेलवे ट्रैक होगा, जिसे 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने का प्रस्ताव है. इस कॉरिडोर के बनने के बाद अमृतसर से दिल्ली के बीच यात्रा का समय पांच घंटे से घटाकर दो घंटे होने की उम्मीद है.
ग्रीन फील्ड में बनने वाले इस हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए सर्वे का काम आईआईएम रिसर्च दिल्ली की ओर से किया जा रहा है जिनकी 12 टीमें पंजाब में पहुंची हुई हैं. बुलेट ट्रेनों के लिए समर्पित 55 फीट चौड़ा रेलवे ट्रैक होगा, जिसे 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने का प्रस्ताव है और उम्मीद है अमृतसर से दिल्ली के बीच यात्रा के समय को मौजूदा पांच घंटे से घटाकर दो घंटे करना.

ये भी पढ़ें: 24 सितंबर को चलने वाली 9 वंदेभारत एक्सप्रेस, अब इतनी हो जाएगी कुल संख्‍या, जानें सभी सबके रूट

प्रभावित निवासी को मिलेगा मुआवज़ा 
सर्वेक्षण करने वाले आईआईएम रिसर्च के प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप ने कहा कि परियोजना के लिए कुल मिलाकर 365 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘अधिग्रहण कब शुरू होगा, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. इसमें पांच साल लग सकते हैं. प्रभावित निवासी को मुआवज़ा राशि दी जाएगी जो जमीन के कलेक्टर रेट से लगभग पांच गुना अधिक होगी.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।