Skip to main content

DlightNews

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षकों को दी अतुलनीय सौगाते 

विगत 15 वर्षों से प्रदेश की शासकीय शालाओं में कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ, अत्यंत अल्प मानदेय पर सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों की महापंचायत दिनांक 2 सितंबर 2023 को आयोजित की गई। 
       इस महापंचायत में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा अतिथि शिक्षकों के स्थाईकरण एवं भविष्य सुरक्षित करने हेतु न्यायोचित सौगातो को अपनी घोषणाओं में सम्मिलित किया गया। जिससे प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों  में नई आशा एवं उत्साह  का संचार हुआ है।
         हम सभी अतिथि शिक्षकों के लिए " *शिक्षक दिवस* " के पूर्व यह एक अविस्मरणीय एवं अपूर्व सौगात है।
        " *अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश*" प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय संजय सिंह प्रदेश महामंत्री सम्मानीय मधुकर सांवले और मध्य प्रदेश शासन में द्वे कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सम्माननीय सुल्तान सिंह शेखावत तथा सम्माननीय रमेश चंद्र शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है। 
        ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री का आशीष एवं सानिध्य हम सबको आगे भी प्राप्त होता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।
      हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन में अतिथि शिक्षकों के हित में की गई समस्त घोषणाएं शीघ्र ही आदेश रूप में परिणत होगी।

अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तूफान शर्मा ने बताया कि लाल परेड मैदान भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अतुलनीय सौगातो की घोषणा की जिसमें (1 )प्रत्येक वर्ग 1,2,3 का मानदेय दुगना  ( 2) प्रत्येक वर्ष  अतिथि शिक्षकों की जॉइनिंग एवं रिमूव का झंझट खत्म (3) नियमित शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण के साथ ही साथ बोनस अंक (4) गुरुजियों की भांति विभागीय परीक्षा का आयोजन, अर्थात 15 वर्षों की प्रतीक्षा, परिणाम में हुई परिणत,

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।