Skip to main content

DlightNews

*सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग गोरखपुर में आज शिक्षक दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ*।

**ब्यूरोचीफ-बीपी मिश्र*

गोरखपुर।शिक्षक दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त ने कहा कि गुरु ज्ञान का पर्याय होता है, ज्ञान देने के साथ गुरु माँ और पिता की भी भूमिका निभाता है। प्रथम शिक्षक माँ होती है जो सबसे पहले बच्चे को ज्ञान देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा भारत को जानो, भारत को मानो, पहचानो और भारत के बनो। भारत का अर्थ है ज्ञान की खोज में लगे रहना इसलिए भारत को विश्व गुरु कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, अपूर्ण से पूर्ण की ओर, अधर्म से धर्म की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर, सुंदर से सुंदरतम की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। शिक्षक दिवस एक दिन के लिए नहीं है बल्कि प्रतिदिन के लिए है। हमारे अंदर आचार्य देवो भव: का भाव होना चाहिए। हमेशा गुरु के प्रति श्रद्धा भाव रखना चाहिए। जो किताबी ज्ञान देता है सिर्फ वही गुरु नहीं होता है। जहां से भी हमें ज्ञान की प्राप्ति हो वह हमारे गुरु समान है। उन्होंने कहानी के माध्यम से बच्चों को गुरु के प्रति श्रद्धा भाव को समझाया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हेमचंद्र जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने कहा कि गुरु की आवश्यकता सभी को पड़ती है। बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। हमें प्रत्येक दिन गुरु का सम्मान करना चाहिए सिर्फ शिक्षक दिवस के दिन ही नहीं। अच्छा छात्र वही होता है जो गुरु का सम्मान करे उसके बताए हुए मार्ग पर चले और अच्छा गुरु भी वही है जो शिष्य को सन्मार्ग पर ले जाए।इस अवसर पर सत्र 2022-23 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में स्थान लाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी के द्वारा कराया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन विद्यालय समिति के अध्यक्ष सीपी द्विवेदी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री निर्मल यादव जी एवं विद्यालय के छात्र भैया निखिल प्रसाद मौर्या व बहन आर्या ने किया। इस अवसर पर डॉ रामनाथ गुप्त जी मंत्री शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, श्री दिनेश सिंह जी सचिव भारतीय शिक्षा परिषद एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, श्री कमलेश सिंह प्रबंधक सरस्वती प्रकाशन निरालानगर लखनऊ श्री राम सिंह जी प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, श्री जियालाल जी प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी सहित सम्मान प्राप्त करने वाले भैया -बहनों के अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।