Skip to main content

DlightNews

*आयुष्मान भवः अभियान का चेयरमैन ने किया शुभारंभ*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भवः अभियान का चेयरमैन प्रीति उमर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता कांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों में आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया।रविवार को पीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भवः अभियान का बड़हलगंज स्वास्थ्य केंद्र पर चेयरमैन प्रीति उमर ने फीता कांटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी के जन्मदिन को हम सभी सेवा पखवाड़ा के रुप में मना रहें हैं। इस अभियान को 5 हिस्सों में बांटा गया है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान मेला व आयुष्मान सभा के साथ ही आयुष्मान ग्राम पंचायत व आयुष्मान अर्बन वार्ड कार्यक्रम आयोजित होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से उन्नति किया है। कोरोना काल में विश्व ने भारत के स्वास्ध्य सेवाओं का लोहा माना। इस दौरान दो दर्जन से अधिक आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शुभम कुमार, डा० अमित गुप्ता, डा० राकेश गुप्ता, डा शैलेश पांडेय, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, मनोज निगम,कृष्णा गुप्ता, दिनेश निगम, पवन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।