Skip to main content

लीबिया में विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डेरना शहर में भीषण तबाही मचाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डेरना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है।

डेरना, रायटर। Flood in Libya: लीबिया में विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डेरना शहर में भीषण तबाही मचाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डेरना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है।
पहले एंबुलेंस प्राधिकरण ने मरने वालों की संख्या 2300 बताई थी।

अब तक 1500 शव बरामद

बाढ़ का पानी रविवार को बांध को तोड़ कर शहर में दाखिल हुआ और एक पूरे इलाके को अपने साथ बहा ले गया। डेरना में अब तक 1500 शवों को बरामद किया जा चुका है। हालांकि इस बात की पूरी आशंका है कि मरने वालों की संख्या इससे बहुत ज्यादा होगी।
याद करता हूं तो रूह कांप जाती है, लीबिया से लौटा संदीप बोला- 80 लोगों को एक कमरे में बंद कर दी जाती थी यातनाएं

अंतरराष्ट्रीय संस्था रेड क्रास और रेड क्रिंसेट सोसायटी के अनुसार, बाढ़ के कारण करीब 10 हजार लोग लापता हैं। आपदा मामलों के मंत्री हिचेम चिकीओत ने बताया,

मैं डेरना के विनाशकारी बाढ़ को देखकर लौटा हूं। चारों तरफ शव बिखरे पड़े हैं। अस्पतालों में शव रखने की जगह कम पड़ रही है। क्षति की वास्तविक संख्या बहुत बड़ी है।

मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

चिकीओत ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों में घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गई हैं।
लीबिया में प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया के बीच खूनी झड़प, घातक संघर्ष में 27 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल

लीबिया को सहायता भेज रहा अमेरिका

लीबिया में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड नार्टन ने कहा है कि हम यूएन के साझेदारों के साथ समन्वय करते हुए लीबिया को सहायता भेज रहे हैं। मिस्त्र, कतर, ईरान और जर्मनी ने भी बाढ़ से तबाह हो चुके लीबिया को सहायता भेजने की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।