Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में मनाया गया विश्व मस्कुलर डिस्ट्रॉफीडे*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिव्यांगता  के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 7 सितंबर 2023 को सीआरसी गोरखपुर में विश्व मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डे मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिव्यांगता में धीरे-धीरे मांसपेशियों का क्षरण होता है। जिससे  व्यक्ति मांसपेशियों में समस्या का सामना करता है। व्यावसायिक चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता श्री अमित कुमार कच्छप ने बताया कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रसित व्यक्ति को उचित फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी  देकर उसका  पुनर्वास किया जा सकता है। विकासात्मक चिकित्सक श्री संजय प्रताप सिंह ने कहा कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी किसी भी उम्र में पता लग सकती है तथा  विकासात्मक चिकित्सा में उचित एक्सरसाइज द्वारा इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन श्री मंजेश कुमार ने किया। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने कहा कि इन विशेष दिनों को मनाने का उद्देश्य आमजन  में संबंधित दिव्यांगता प्रति  जागरूकता पैदा करना है। श्री नागेंद्र पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।