Skip to main content

DlightNews

*हीमोफीलिया वेलफेयर सोसायटी के द्वारा वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।हीमोफीलिया वेलफेयर सोसाइटी गोरखपुर के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता के आयोजन व इंटास फाउंडेशन हिमांशु दुबे के सहयोग से  08 सितम्बर  शुक्रवार को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में हीमोफीलिया पीड़ित मरीजों को डाक्टरों द्वारा परामर्श व दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी व विशिष्ट अतिथि मे युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी,अन्तर्राष्ट्रीय शायर डाक्टर दिलशाद गोरखपुरी जी,फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर प्रशांत शर्मा जी, न्यू इंडिया हेल्थ फाउंडेशन अध्यक्ष निशा किन्नर जी,समाजसेवी निखिल गुप्ता जी रहे.मुख्य अतिथि सुधा मोदी ने उपस्थित मरीजों को हिम्मत ना हरने की प्रेरणा दी तथा अपने कविता के माध्यम से मनोबल बढ़ाते हुए धैर्य रखने की बात कही।विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने फिजियोथैरेपी के लाभ को बताते हुए लोगो को जागरुक रहनेे व समय समय पर थैरेपी को उपयोग मे लाने की हीमोफिलिया मरीजों को सलाह दिये.प्रख्यात शायर डाक्टर दिलशाद गोरखपुरी ने लोगों के दिल को स्पर्श करने वाला व प्रेरणादायक शायरी तथा संगीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान हीमोफीलिया के मरीजों को निःशुल्क फैक्टर-8 व 9 दवा का वितरण किया गया तथा इलाज एवं बचाव के लिए अनुभवी डाक्टरों द्वारा कुशल जानकारी दी गई।इंटास फाउंडेशन के द्वारा मरीजों को फ्री फैक्टर 8 व 9 इंजेक्शन का वितरण किया गया जिसमे हीमोफिलिया के लगभग 40 मरीज दवाओं से लाभान्वित हुए. हीमोफीलिया लाइलाज बीमारी में कैसे कम से कम पीड़ा और नुकसान हो इसकी विधि न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ प्रशांत शर्मा जी व उनके टीम द्वारा प्रयोगात्मक के साथ विस्तृत रुप से बताया गया.इस दौरान शैलेश गुप्ता,हिमांशु दूबे, दीक्षा कुशवाहा,आनन्द कुमार,रितिक जायसवाल,हिमांशु गुप्ता,अंकुर धनगर आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।