Skip to main content

DlightNews

*टेक्सटाइल, गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा ग्रैंड फैब्रिक डिस्प्ले का आयोजन किया गया*। 
 *-ब्यूरो-चीफ बीपीमिश्र*
गोरखपुर17सितम्बर2023 को होटल रॉयल रेजीडेंसी, गोलघर गोरखपुर, में नीलकांत टेक्सटाइल, गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा ग्रैंड फैब्रिक डिस्प्ले का आयोजन किया गया। डिस्प्ले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष  सहजानन्द राय जी एवं विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा आरती एवं पूजन गणेश भगवान का किया गया। प्रो. बलराम अग्रवाल जी एवं अंकुर अग्रवाल व उत्तरा अग्रवाल  जी ने बताया कि भारत की नामचीन कंपनिया Breeze Club, Lee Carlo, Linen Fiesta, Mafatlal, Milaan सहित कई कंपनियों का डिस्प्ले लगाया गया, जिसमे दुकानदारो के लिए बहुत सारी आकर्षक स्कीमें भी दी गयी। इस डिसप्ले में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्री मक्खन लाल गोयल, संरक्षक स्वामी डॉ विनय जी , नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री आलोक मोदी जी,महानगर अध्यक्ष श्री सुरेश सुदरानिया जी,जिला मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजीव पाण्डेय,संयोजक श्री प्रभुदयाल कमलापुरी जी,श्री शिव प्रसाद जैसवाल जी,अजय राय जी,गंगासागर राय जी,भानु प्रकाश गुप्ता जी सहित काफी संख्या में व्यापारी बन्धु भी उपस्थित रहे तथा नामचीन कम्पनियों के कपड़ो का सराहना करते हुए अपना अपना ऑर्डर भी बुक करवाया। इसी क्रम में गोरखपुर के कुछ संवाददाताओ को दैनिक न्यूज़ से अभिनव चतुर्वेदी, सहारा से तृप्ति जी, मुकेश जी, आज न्यूज़ से हेमन्त त्रिपाठी,NB न्यूज़ से संजय,अमर उजाला से शिवहर्ष द्विवेदी, हिंदुस्तान न्यूज़ से साकाम्य जी को सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।