Skip to main content

DlightNews

*कन्नौजिया महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा संम्पन्न हुआ संत गाडगे प्रतिभा सम्मान* 

समारोह 2023 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

*-ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।दिनांक 24 सितम्बर को कन्नौजिया महासभा उ०प्र० एक सामाजिक संगठन के तत्वाधान में शिव शक्ति लॉन देवरिया बाईपास रोड पर संत गाडगे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तथागत् भगवान बुद्ध, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व संत गाडगे के चित्र पर मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया और राजन कुमार द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का महासभा के पदाधिकारियों द्वारा माला व पंचशील पटका पहनाकर स्वागत किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा भारती. जिलाउपाध्यक्ष बलवंत कुमार व श्रीमती ज्योति रजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया ने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनील आजाद ने किया और अपने सम्बोधन में समाज के आये हुए छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आये हुए हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के यू०पी० बोर्ड सी०बी०एस०ई०बोर्ड, व आई०सी०एस०सी० बोर्ड के छात्र-छात्राओं को जिनकी सूची निम्नवत है, में हाईस्कूल में प्रथम अनीश गोरखपुर द्वितीय अभिषेक वरुण महाराज ,तृतीय शिवानी चौधरी गोरखपुर के छात्र छात्राओ को गोल्ड मेडल मोमेंटो प्रशस्ति पत्र व मोबाइल टैबलेट देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम  को सम्पादन कराने एवं  आये हुये सभी लोगो का कार्यक्रम के संयोजक दिवाकर कुमार चौधरी जी ने आभार जताया ।वही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।