Skip to main content

DlightNews

20 वां मालवा रत्न अलंकरण चलित झांकी कलाकार गणेश मेंदोलिया को प्रदान किया जाएगा
पूर्व मंत्री ब्रह्म. रामेश्वर पटेल की जयंति पर श्रद्धांजलि सभा 9 को 
इंदौर। 1942 से चली आ रही चलित झांकियों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चलित झांकियों का कारवां इन्दौर शहर की सडक़ों पर गुजरेगा। मिलें बंद हैं, इसके बावजूद भी मजदूर भाईयों ने कमेटियां बनाकर खून-पसीने से सींचकर झांकियों का निर्माण आज तक चालू रखा है। इस निर्माण में झांकियों की परम्परा में चलित झांकियों के निर्माता को प्रतिवर्ष श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं नेताजी सुभाष मंच संयुक्त रूप से मालवा रत्न अलंकरण झांकी कलाकार का चयन कर एक तो प्रदान करता है। इस वर्ष 20 वां मालवा रत्न अलंकरण चलित झांकी के निर्माता श्री गणेश मेंदोलिया को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं मदन परमालिया ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल आडोटोरियम में 9 सितम्बर 2023, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से आयोजित किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री ब्रह्म. श्री रामेश्वर पटेल की जयंति पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। सम्मान समारोह की श्रृंखला में मिलों की कमेटियों, झांकियों के कलाकारों, अखाड़ों के उस्ताद-खलिफाओं, विद्युत सज्जा के कलाकार, सशस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं झांकियों में शामिल होने वाले बैण्ड के कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।


 भवदीय
मदन परमालिया
9893098950

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।