Skip to main content

यूपी में हुआ चमत्कार जमीन से निकली चांदी की दुर्गा माँ

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के मोदी नगर में एक घर से चांदी की बेशकीमती माता दुर्गा (Silver Statue) की मूर्ति मिली है. दरअसल, मोदी नगर के नवाब विहार कॉलोनी में एक मकान मालिक मकान की नींव दे रहा था तभी उसे खुदाई में 15 किलो की दुर्गा मइया की मूर्ति मिली.
मकान मालिक ने यह जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन एक महीने के बाद उसने दुर्गा मइया की मूर्ति को थाने में जमा कर दिया. अब गाजियाबाद पुलिस ने पुरातत्व विभाग की इसकी जानकारी दे दी है. इलाके में चांदी की माता दुर्गा की प्रतिमा मिलने की खूब चर्चा हो रही है. इलाके के लोगों की मांग है कि इस प्रतिमा को गाजियाबाद के महामाया देवी मंदिर में स्थापित की जाए.

मोदी नगर के तिबड़ा मार्ग पर स्थित नवाब विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने प्लॉट पर पिछले दिनों खुदाई शुरू की थी. जितेंद्र कुमार इस जमीन पर मकान बना रहे थे. पिछले अगस्त महीने में जेसीबी से जमीन की जब खुदाई शुरू की तो जेसेबी एक जगह आ कर अटक जा रही थी. जेसीबी संचालक को माता की मूर्ति दूर से नजर आई तो उसने जेसीबी से उतर कर पहले मूर्ति को देखा भी फिर आराम से खुदाई कर निकाल लिया.

सांकेतिक फोटो

जमीन के अंदर से मां दुर्गा हुई प्रकट!

माता की चांदी की यह मूर्ति पूरी तरह से प्लास्टिक से पैक थी. मूर्ति देख कर नहीं लग रहा था कि यह सालों पुरानी मूर्ति है. जब स्थानीय लोगों ने मूर्ति को खोला तो यह माता दुर्गा की मूर्ति निकली. जेसीबी मालिक ने इस मूर्ति को अपने घर लेकर चला गया. लेकिन उसको नींद नहीं आ रही थी. कहा जा रहा है कि जेसीबी संचालक ने इस मूर्ति को बेचने के लिए कई जगह संपर्क किया, लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं हुआ.
यह मूर्ति चांदी की धातु की बनी हुई है. इसका वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है. जानकारों की मानें तो इस प्रतिमा की कीमत 8 से 10 लाख रुपये की है. रविवार शाम को जेसीबी संचालक ने इस माता की मूर्ति को मोदी नगर थाना प्रभारी को सौंप दिया है. थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दे दी है. यूपी पुलिस चोरी के एंगल से भी जांच कर रही है. हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मूर्ति की स्थापना प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में की जाए.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।