Skip to main content

DlightNews

*भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर की गई गंगा आरती  की 392वीं महाआरती*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 392वीं साप्ताहिक गंगा आरती संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवां भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर उपाध्यक्ष शशिकान्त सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना किया गया। उसके बाद हर हर गंगे की जयघोष के साथ शुरू हुआ मां गंगा की आरती। जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व श्रृद्धा निवेदित की। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच हर हर गंगे की जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय से परिपूर्ण रहा। अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान रामचंद्र जी लंका पर विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर जो भव्य स्वागत में दीपावली मनाई गई थी। वह दृश्य को 2017 से उत्तर प्रदेश में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अयोध्या में दिवाली मना कर किया गया। जो हर वर्ष अपने भव्यता की ओर मनाई जा रही है। यह भव्यता प्रतिवर्ष दिन दुगनी रात चौगुनी सुंदर स्वरूप के साथ निकलकर जनता के सामने प्रस्तुत हो रही है। उसी तरीके से इस सूर्यकुंड धाम में एक अच्छा स्वरूप प्रदान करने का प्रयास सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति कर रही है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह महाआरती समाज के लिए एक संदेश है। समाज को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेणा लेनी चाहिए। जिससे समाज का वातावरण शुद्ध रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, संध्या, अजीत जैन, प्रशांत, निशा साहनी, आँचल साहनी, रविन्द्र नाथ दुबे, अशोक, मनीष मिश्रा, कामेश राय, जितेन्द्र, पूरन गुप्ता, देवेश, अविनाश, मनु  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।