Skip to main content

DlightNews

*नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन*.


*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

 गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य विभाग के द्वारा बी.कॉम. एवं एम.कॉम. प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।  दीपक साहनी के द्वारा नई शिक्षा नीति के सी बी सी एस  प्रणाली पर जानकारी प्रदान करते हुए बी.कॉम. प्रथम वर्ष एवं एम. कॉम. प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी गई। डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने महाविद्यालय द्वारा बनाई गई विभिन्न समितियां एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा डॉ. अभय मालवीय द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य तथा व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी और निष्कर्ष रूप में कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। डॉ. चंडी प्रसाद पांडे ने अनुशासन के संबंध में जानकारी दी तथा विभाग के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने स्वागत करते हुए विद्यार्थी जीवन के दायित्व से अवगत कराया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।