Skip to main content

DlightNews

*शिक्षक दिवस पर डा. सर्व पल्ली राधा कृष्णन के आदर्शो पर चलने का कृत संकल्प।*                             

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बालस्थली स्कूल , इंडस्ट्रियल  एरिया  , महावीर पुरम  में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। 
सांस्कृतिक  कार्यक्रम में कविता , नाटक , बाल नृत्य , कहानियाँ   बच्चों द्वारा  प्रस्तुत  करी गयी।  इस कार्यक्रम द्वारा उन्होने ये उजागर किया कि  स्कूल  जीवन में शिक्षिकाओं - शिक्षकों का महत्व  उनके जीवन में क्या हैं  । वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मंगलवार  को बालस्थली  स्कूल में  आयोजित प्रोग्राम की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी श्रीवास्तवा द्वारा  डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। 
प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि दरअसल शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। पहली बार शिक्षक दिवस साल 1962 में मनाया गया था जब डॉ. सर्वपल्‍ली देश के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे। हम सब लोगो को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहेए।प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तवा  ने बताया कि डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उन्हें 1931 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा सर की उपाधि प्रदान की गयी थी।इस अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा  फूल और उपहार  देकर सभी शिक्षिकाओं और शिक्षक को सम्मानित भी किया।   इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ​​​​इस कार्यक्रम के  दौरान छात्रों ने कार्ड और फूल देकर शिक्षिकाओं- शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर रेनू चतुर्वदी ,  शिक्षिकाओं में रानू श्रीवास्तवा , प्रियंका सिंह , निधि सिंह , ऋचा चतुर्वदी , कोमल प्रिय , स्वेता , मृदुला , निदा , पुष्पा , अलका , सुनील त्रिपाठी , सहयोगी कर्मचारियों में गोकुल यादव , सुमन , राम समुझ , बबली  समेत अन्य जन  शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।