Skip to main content

DlightNews

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माला पहनाकर श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए नमन किया गया एवं शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर जनपद के सम्मानित गुरु तिलक इण्टरमीडिएट कॉलेज, प्रतापगढ़ के पूर्व प्रवक्ता श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला जी को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर  डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी की फोटो देकर सम्मानित किया गया l 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवम संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षिक जगत में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी का  योगदान अविस्मरणीय व अतुलनीय रहा है। महान दार्शनिक, शिक्षाविद और लेखक के रूप में डॉ.राधा कृष्णन जी को देश का सर्वोच्च अलंकरण 'भारत रत्न' से नवाजा गया,
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर गुरु की छत्रछाया नहीं होती वह व्यक्ति दिशा विहीन एवं लक्ष्य विहीन होता है गुरु के मुख से निकली हर वाणी अमृत की बूंदों के समान है जो निरंतर शिष्य के तन एवं मन को निर्मल करती रहती है l 
पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला जी ने कहा कि शिक्षक का काम सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं बल्कि सामाजिक परिस्थितियों से छात्रो को परिचित कराना तथा उन्हें सही मार्ग दिखाना भी होता है l 
सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि डॉ.राधा कृष्णन जी समाज के ऐसे शिल्पकार थे जो बिना किसी मोह के समाज को तराशने का कार्य किया करते थे l 
बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, जिला महासचिव आशुतोष तिवारी, दिलीप गौतम, विश्वास सिंह,अभय किशोर त्रिपाठी,संजय इश्तियाक, फतेह बहादुर सिंह, सुरेश मिश्रा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।