Skip to main content

DlightNews

*एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया।* 

*-ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।बड़हलगंज मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने दीनदयाल चौक में स्थित उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। पं. उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ।
महेश उमर ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। राजनीति में कथनी और करनी में अन्तर न रखने वाले इस महापुरुष ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था बनाये रखी। हिन्दुत्ववादी चेतना को वे भारतीयता का प्राण समझते थे।
इस दौरान सुरेश पटवा, श्रीकान्त सोनी, सुरेश मिश्र, मोहन तिवारी, राजकुमार निगम, बबलू तिवारी, शिवानंद पटवा, वीरू गुप्ता, हन्नी मोदनवाल, दिलीप निगम, संजय दुबे, लक्ष्मण निषाद, सूरज सोनकर, शेषनाथ देववंशी, हरिश्चंद्र बर्नवाल, जय प्रकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव, कैलाश सोनकर, कन्हैया लाल वर्मा, बबलू रस्तोगी, प्रहलाद यादव उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।