Skip to main content

DlightNews

*राष्ट्रीय महिला आयोग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान पूरे भारत वर्ष में संभावित महिला उद्यमियों के लिए 100 उद्यमिता कार्यक्रम आयोजित कर रहे*  

*- ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। अहमदाबाद पूरे भारत वर्ष में संभावित महिला उद्यमियों के लिए 100 उद्यमिता कार्यक्रम आयोजित कर रहे  है इसी क्रम में दिनाँक 28 सितंबर 23 को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के गोरखपुर शाखा कार्यालय के द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रूस्तमपुर, गोरखपुर में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के सहायक उपायुक्त रवि शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में श्री शर्मा नें महिलाओं को उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया तथा उद्यमियों के लाभदायी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दिव्याशु, सहायक प्रबंधक, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी ने उद्यम स्थापना के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सिडबी के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे बताया। जिला उद्योग एवम उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के द्वारा संचालित प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के परियोजना अधिकारी मुकुल वेदी, परियोजना सहायक विनय यादव, सुमित मिश्रा, बी ए पी यल  सी  ओम प्रकाश प्रजापति, समाजसेवी वीना साहनी इत्यादि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उद्यमिता के मुख्य-विषय जैसे उद्यमी के गुण,उद्यमी बनने के फायदे, उद्यम अवसर की पहचान एवम चयन, उद्यम की स्थापना प्रक्रिया, समस्या समाधान, मार्केटिंग, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।वक्ताओं ने महिला उद्यमिता पर जोर देते हुए इसे महत्त्वपूर्ण बताया तथा विभिन्न योजनाओं की चर्चा एवम संवाद किया। जिला उद्योग केंद्र संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ डी ओ पी योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया तथा विभागीय सहायता एवम उद्यम योजना के बारे में भी प्रकाश डाला. मेरी आशा संगठन के अध्यक्ष अनु सिंह ने महिलाओं को उद्यमिता को अपना आजीविका का स्रोत बनाने के लिए जागरूक किया।जागरूकता कार्यक्रम में रानी, कांति, सरिता, इत्यादि 65 प्रतिभागी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।