Skip to main content

DlightNews

*मेरी माटी मेरा देश के तहत घर घर से लिया मिट्टी व अक्षत*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सहित नगर के कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मिट्टी के कलश में चावल के दाने और मिट्टी इकट्ठा किया।
रविवार को नगर पंचायत के कैम्प कार्यालय से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकली कलश व शोभा यात्रा कालेज रोड, पटना चौराहा, जामा मस्जिद, सोती चौराहा, गोला रोड होते हुए पुनः कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गेश उर्फ नीरज दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय अखण्डता का प्रतीक है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक घर की एक मुठ्ठी माटी या अक्षत कलश में एकत्रित की जा रही है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में टोली काम कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप शाही व भाजपा नेता राजीव पांडेय ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण के लिए अमृत साबित होने वाला है। पीएम मोदी और सीएम योगी जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शिवकुमार राणा, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, दीपक गौड़, रामदास, राकेश राय, ऋषि, नियाज़ अहमद, अमूल्य चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, रवि साहनी, रणविजय यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, श्रीनिवास सोनी, राजू गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, चंदन पांडेय, अरविंद सिंह, शैलेंद्र राय, लिपिक सुनील कुमार, गौरव अग्रवाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।