Skip to main content

DlightNews

चीन की प्रमुख वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली के एक दावे ने माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। बैटवूमन के नाम से विख्यात चीन की प्रमुख वायरोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि भविष्य में एक और कोरोना वायरस का सामना करना पड़ सकता है।
यह बात उन्होंने अपने एक हालिया रिसर्च पेपर के जरिए कही है। उन्होंने अपने सह कर्मियों के साथ यह रिसर्च की है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दावा उनकी विशेषज्ञता पर आधारित है। क्योंकि कोरोना वायरस पहले 2003 सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम(SARS) और कोविड-19 महामारी जैसी बड़ी महामारी का कारण रह चुका है।

कोरोना वायरस प्रजातियों का मूल्यांकन 
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की शी झेंगली और उनके साथियों ने 40 विभिन्न कोरोना वायरस प्रजातियों का मूल्यांकन किया । जिसमें पाया गया कि आधी प्रजातियां अत्यधिक जोखिम भरी है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से छह पहले से ही इंसानों में बीमारियों पैदा कर चुके हैं और अन्य 3 ने पशुओं को संक्रमित किया था।

शोध के निष्कर्ष में दावा
शी झेंगली और उनके साथियों द्वारा किए गए शोध के परिणामों पर कई दावे किए गए हैं। शोध के परिणामों के अनुसार, भविष्य में बीमारी का उभरना लगभग तय है। जिनमें से एक और कोरोना वायरस संबंधी प्रकोप की उच्च संभावनाएं हैं। यह दावा विभिन्न वायरल विश्लेषण पर आधारित है, जिसमें जनसंख्या की गतिशीलता, आनुवंशिक विविधता, मेजबान प्रजातियां और जूनोटिक ट्रांसमिशन का इतिहास (जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियां) शामिल हैं।

सवालों के घेरे में शी के शोध
शी झेंगली के शोध पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर कुछ अमेरिकी राजनेताओं को संदेह है कि कोविड-19 वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में रिसाव के कारण फैला था,जहां शी काम कर रही है।

जून में जारी किए गए अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों के अनुसार यह पुष्टि तो नहीं हुई है कि कोविड-19 का रिसर्च के दौरान रिसाव हुआ था लेकिन इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता है।

इसके साथ ही, चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने चीन में कोविड-19 से निपटने में एक बदलाव का उल्लेख किया है। जिससे पता चलता है कि चीनी अधिकारी वायरस के महत्व को कम कर रहे हैं। कुछ शहरों ने संक्रमण डेटा जारी करना बंद कर दिया है,जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं में बदलाव का संकेत है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।