Skip to main content

DlightNews

*ब्लाक संसाधन केंद्र उस्का बाजार पर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक* 
*-(ब्यूरो-प्रभारी-गोरखपुर*
सिद्धार्थनगर।बीईओ महेंद्र कुमार की अगुवाई में हुई। इसमें डीबीटी, गणवेष, नामांकन, निपुण लक्ष्य समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई। बीईओ ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते मे पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अध्यापक सुनिश्चित करें कि प्रत्येक छात्र पूर्ण गणवेष में स्कूल आएं। निर्देश दिया कि अभियान चलाकर बच्चो की उपस्थिति विद्यालय में शत प्रतिशत किया जाए। बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों का शारदा पोर्टल और नए छात्रों का पोर्टल पर फीडिंग करें। कहा कि सभी विद्यालय 19 पैरामीटर पर संतृप्त होने चाहिए, कंपोजिट मद में इस कार्य के लिए धनराशि भेजी जाती है। स्वच्छ पेयजल के लिए सभी विद्यालयो में समर्सिबल पंप लगाए गए हैं, अगर कही यह पंप काम न कर रहा हो तो इसकी सूचना दे। बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में संचारी रोग फैलने का खतरा रहता है ऐसे में बच्चों के इसके लिए जागरूक करते रहें। कहाकि सत्र गतिमान है बच्चों के बीच अच्छे माहौल में पठन पाठन किया जाए। जिससे ससमय निपुण लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस दौरान राकेश सिंह, शिवपाल सिंह, शिवकुमार शुक्ला, शिवाकांत, रामसेवक गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, प्रतिभा सिंह, अंकिता सिंह, शब्बीर अहमद, मंजूर इलाही मो. हनीफ आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।