बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट'शुभम' की काव्य गोष्ठी-मुशायरे में कवियों-शायरों ने भरे शोख-चटख रंग। गणेश पथिक समेत तीन वरिष्ठ कवि-पत्रकारों शायरों का किया गया सारस्वत अभिनंदन। बरेली _ शुभम मेमोरियल साहित्यिक, सामाजिक एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में हार्टमैन कालेज रामलीला मैदान रोड के पास प्रमुख समाजसेवी शायर शम्स रहमान के आवास पर उन्हीं के संयोजकत्व में सरस काव्य मुशायरा गोष्ठी और साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संस्थाध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या और संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कवि-पत्रकार गणेश पथिक, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना और मकबूल शायर असरार नसीमी का फूलमालाएं पहनाकर, बैज लगाकर, शाॅल उढ़ाकर और प्रशस्तिपत्र भेंटकर सारस्वत अभिनंदन किया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी और मुशायरे का आग़ाज रामधनी निर्मल की मां वाणी वंदना और असरार नसीमी, मुजम्मिल हुसैन की नआत से हुआ। मोहतरमा नसीर शम्सी ने अपनी इस ग़ज़ल पर खूब वाहवाही और तालियां बटोरीं-भुलाना था जिसे ये दिल भुला पाता तो अच्छा था, निकल जाता मेरी आंखों से ये सपना तो अच्छा था। वरिष्ठ कवि-ग़ज़लकार रणधीर...