Skip to main content

DlightNews

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट'शुभम' की काव्य गोष्ठी-मुशायरे में कवियों-शायरों ने भरे शोख-चटख रंग। गणेश पथिक समेत तीन वरिष्ठ कवि-पत्रकारों शायरों का किया गया सारस्वत अभिनंदन।

बरेली _ शुभम मेमोरियल साहित्यिक, सामाजिक एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में हार्टमैन कालेज रामलीला मैदान रोड के पास प्रमुख समाजसेवी शायर शम्स रहमान के आवास पर उन्हीं के संयोजकत्व में सरस काव्य मुशायरा गोष्ठी और साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
संस्थाध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या और संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कवि-पत्रकार गणेश पथिक, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना और मकबूल शायर असरार नसीमी का फूलमालाएं पहनाकर, बैज लगाकर, शाॅल उढ़ाकर और प्रशस्तिपत्र भेंटकर सारस्वत अभिनंदन किया।
इससे पूर्व काव्य गोष्ठी और मुशायरे का आग़ाज रामधनी निर्मल की मां वाणी वंदना और असरार नसीमी, मुजम्मिल हुसैन की नआत से हुआ।
मोहतरमा नसीर शम्सी ने अपनी इस ग़ज़ल पर खूब वाहवाही और तालियां बटोरीं-भुलाना था जिसे ये दिल भुला पाता तो अच्छा था, निकल जाता मेरी आंखों से ये सपना तो अच्छा था।
वरिष्ठ कवि-ग़ज़लकार रणधीर गौड़ 'धीर' ने मुख्य अतिथि की हैसियत से यह ग़ज़ल पेश की तो पूरी महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठी-इश्क की फितरत बदनाम होकर रह गई, जिंदगी मजबूरियों का नाम होकर रह गई। मां की शान में पढ़ी गई राज शुक्ल ग़ज़लराज की इस ग़ज़ल ने पूरी महफिल को भावविभोर कर दिया-अगर मां प्यार से रख सर पे अपना हाथ देती है, तो समझो कि बना हर बिगड़ी बात देती है। रामकुमार भारद्वाज अफरोज़ ने भी अपने सदाबहार अंदाज में इस गीत को गाकर खूब तालियां बटोरीं। चुटकुले इतने चुटीले हो गए, शायरी के पेंच ढीले हो गए। बौर की खुशबू हवा में क्या उड़ी, कोयलों के सुर सुरीले हो गए। मशहूर शायर सरबत परवेज के हर अशआर पर सामयीन उन्हें फूलमालाएं पहनाते रहे-दिल दुखाने की बात मत करना, दूर जाने की बात मत करना, इस चमन को जला दिया तुमने, अब सजाने की बात मत करना। शहर के महबूब शायर शाद शम्सी ने भी अपने सभी शेरों पर खूब दाद बटोरी हादसे ऐसे-ऐसे होने लगे, जिनको पाना था उनको खोने लगे, जिनको फूलों से हमने तोला था, खार वो ही अब तो चुभोने लगे। अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात ग़ज़लकार विनय जायसवाल साग़र ने भी अपने खूबसूरत कलाम से गंगा-जमुनी महफिल को खूब रंगीनियां बख्शीं। मंच पर प्रकाश चंद्र सक्सेना, शाद शम्सी और शम्स रहमान भी मौजूद रहे। वरिष्ठ कवि गणेश पथिक, ब्रजेंद्र अकिंचन, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, उपमेंद्र सक्सेना, दीपक मुखर्जी, संस्थाध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या, प्रकाश मौर्य मृदुल, मुजम्मिल हुसैन, रामकुमार कोली, रामस्वरूप गंगवार, राजकुमार अग्रवाल, डाॅ. अखिलेश गुप्ता, मुक्तक सम्राट रामप्रकाश सिंह ओज, रीतेश साहनी, अविजीत अवि, लोकगीतकार रामधनी निर्मल और काव्यमय सफल संचालन कर रहे मनोज दीक्षित टिंकू ने भी देशभक्ति, श्रंगार, हास्य-व्यंग और माटी से जुड़ी सम-सामयिक, सशक्त कविताओं-गीतों-छंदों से इस काव्य गोष्ठी में ढेर सारे चटख रंग भर दिए।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।