Skip to main content

DlightNews

*श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अम्बेडकरनगर प्रशासन अलर्ट__सी. ओ. सिटी*

अम्बेडकरनगर 
आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता की पूर्ण सहयोग की आवश्यकता है। सीओ सिटी सुरेश मिश्रा अकबरपुर ने निर्देश दिए कि अपने आसपास के माहौल पर नजर रखें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है । तो इसकी सूचना पुलिस को दें।आपको बता दें कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित होगा। इस दिन जिला अंबेडकरनगर के मंदिरों में भी भजन-कीर्तन, सुंदर कांड का पाठ, हवन-यज्ञ, प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम, शोभा यात्रा व प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी समुदाय व समाज के लोग अंबेडकर नगर की वर्षों पुरानी गंगा जमुनी तहजीब और शांति व आपसी भाईचारे की परंपरा अनुसार जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक माहौल में आयोजित किए जाएं। अगर कहीं पर कोई परेशानी आती हैं, तो जिला प्रशासन को इसकी सूचना उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला में भाईचारे, एकता व धार्मिक सहयोग के साथ कार्य करना है।इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार आदि न करें। पुलिस प्रशासन हर प्रकार की गतिविधि पर पूरी नजर रखेगा। सभी समाज व समुदाय के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करें। किसी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि मेवात की परंपरा मजबूत भाईचारे की है। जनपद वासी हर स्थिति पर नजर बनाए रखें। जहां प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा महसूस हो, वहां पर प्रशासन को सूचित करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।