Skip to main content

DlightNews

*झांसी में गल्ला की खरीदारी में घाटा पड़ जाने से व्यापारी ने लगाई फांसी*

*दैनिक  ब्यूरो, झांसी- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में व्यापार में घाटा लगने से दुखी एक गल्ला व्यापारी ने सुसाइड कर लिया। वह 15 सालों से गांवों में जाकर किसानों से फुटकर गल्ला खरीदा करते थे। व्यापार में घाटा लगने पर उन पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया था। इससे दुखी होकर व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे गांव में जाकर बस गए थे मृतक का नाम हरप्रसाद साहू पुत्र रामकिशन था। वह मूल रूप से समथर थाना क्षेत्र के छोटा बेलमा गांव के रहने वाले थे, लेकिन पिछले 15 सालों से पूंछ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में मकान बनाकर रह रहे थे। वह अपने मकान में ही गल्ला का व्यापार करते थे और वह किसानों से फुटकर गेहूं, मटर, सरसों, जो आदि फसलों की खरीदारी करते थे।शनिवार रात को उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजन कमरे में गए तो वह पंखे पर लटके हुए थे। परिजनों ने आनन फानन उनको नीचे उतारा और मोंठ सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।व्यापार में लगातार हो रहा था घाटा मृतक के बेटे रिंकू साहू ने बताया कि पिता गल्ला व्यापारी थे। वह कई सालों से किसानों का फुटकर गल्ला खरीदते थे। कई माह से उन्हें व्यापार में घाटा हो रहा था। जिस कारण से वह कई किसानों के कर्ज तले दब गए थे। उन्हें किसानों का कर्ज भी देना था। कर्ज से परेशान होकर उनके पिता ने यह कदम उठाया है। पिता की मौत होने से उनका परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। हरप्रसाद के दो बेटे हैं। बड़ा रिंकू हैं, जबकि छोटा 18 साल का गोलू है। गोलू बीए में पढ़ रहा है। अभी दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है।पैतृक गांव में 6 बीघा जमीन मृतक हरप्रसाद साहू के पिता रामकिशुन साहू के नाम छोटा बेलमा में 6 बीघा जमीन है। जमीन कम होने के कारण ही वह व्यापार करने के लिए गांव छोड़कर 15 साल पहले सिकंदरा गांव में रहने लगे थे, लेकिन अचानक हर प्रसाद साहू के फांसी लगा लेने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...