Skip to main content

DlightNews

कस्बे में कांग्रेस के पदाधिकारी ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा
 बरेली के जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ आज कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस जिला सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में फतेहगंज पश्चिमी कस्बे एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। इससे पहले विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक में एक सभा की गईं। सभा में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि माननीय राहुल गांधीजी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे हैं। उनका उद्देश्य अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाना है। और कहा केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। भाजपा की सरकार से लोग परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। और 500 रुपये वाला सिलेंडर हजार रुपए में मिल रहा है। गुंडा मावलियों की वजह से छेड़छाड़ और हत्याएं हो रही हैं। माता बहनों का निकलना दुश्वार हो गया है। और उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा से कार्य करती रही है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो हर वर्ग में खुशी का माहौल था लोगों में आपसी सद्भावना प्रेम भाईचारा बना रहता था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। और कहा कि आज का युवा बेरोजगार है पढ़े-लिखे होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। और कहा भाजपा ने झूठे वादे और जुमले बाजी करना जानती है। अभी तक जितने विकास कार्य हुए वह सब कांग्रेस की देन है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा। जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है। और उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। गांधी परिवार ने त्याग और बलिदान दिया है। इस देश की जनता ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए ठान लिया है। हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, डॉ मुदित सिंह, दिनेश दादा एडवोकेट, मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उसके बाद भारत जोड़ो नया यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूम कर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची और वहां पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के बारे में लोगों से चर्चा की और यात्रा निकालने का उद्देश्य बताया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कई जगह लोगों ने जोर दार स्वागत किया। भारत जोड़ो नया यात्रा कार्यक्रम के दौरान हाजी अकील अहमद, वसीम जावेद अंसारी, विक्रम सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, दिनेश दीक्षित, अंकित सिंह, सोमपाल राजपूत, राकेश गंगवार, चुनमुन दिवाकर, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद वसीर अहमद, मुन्ने ट्रेलर, हाफिज जाकिर हुसैन, पंकज शर्मा, अबरार हुसैन, इस्लाम हुसैन आदि ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी और नगर कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।