Skip to main content

DlightNews

*जालौन में नशे में धुत दबंग ने युवक को पीटा,पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत*

*दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में शराब के नशे में धुत दबंग ने अपनी गाड़ी में काम कर रहे युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट को देख वहां मौजूद लोग बीच बचाव करने पहुंचे और दोनों को अलग कराया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना की शिकायत लेकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।मारपीट की घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड की है। बताया गया कि कोंच नगर का रहने वाला जगमोहन का ई-रिक्शा खराब हो गया था। जिसे सुधरवाने के लिये वह कोंच बस स्टैंड पर बनी मिस्त्री की दुकान पर उसे सुधरवाने के लिए गया हुआ था। जब वह रविवार को अपने ई-रिक्शा को सुधरवा रहा था, तभी शराब के नशे में धुत मनोज राठौर नाम का युवक आया और उसने जगमोहन को देखकर उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट करने लगा।इस मारपीट को देख वहां अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को अलग कराया। मगर शराब के नशे में धुत मनोज राठौर, जगमोहन पर लात घुसे बरसता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कराकर मामले को शांत कराया गया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।रुपए मांगने के लिए आया था इस घटना में पीड़ित जगमोहन कोंच कोतवाली में पुलिस के पास पहुंचा। जहां उसने आप बीती बताते हुये शिकायत की, साथी मारपीट का वीडियो भी बताया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। पीड़ित जगमोहन ने बताया कि मारपीट करने वाले मनोज राठौर की गाड़ी चलाता था। मनोज मध्य प्रदेश से गल्ला लाने ले जाने का काम करता था, एक दिन पुलिस ने उसकी गाड़ी पकड़ ली थी। जिसके बाद से उसने गाड़ी चलाना बंद कर दिया, तब से मनोज उससे गलत तरीके से रुपए की मांग कर रहा। आज मनोज रुपए मांगने पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा।मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में मारपीट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।