Skip to main content

DlightNews

*झांसी में नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने, संभाला DIG का पद*

*दैनिक ब्यूरो, झांसी- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने शनिवार की रात पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने और अपराध से बचाने, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सनसनीखेज जघन्य अपराधों के अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करवाना प्राथमिकता रहेगी।शांतिपूर्ण तरीके से होगा लोकसभा चुनाव साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपादित कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार, जनसम्पर्क को बढ़ावा देने, सड़क पर होने वाली गुंडागर्दी को खत्म कराने, माफिया और विभिन्न गैंग को चिह्नित कर निष्क्रिय कराने का कार्य किया जाएगा। पुलिस में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मानव संसाधन को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस में प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए साइबर क्राइम जैसे अपराधियों पर नकेल कसने, सरकार, शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशोंका पालन कराने तथा अन्तर्जनपदीय व अन्तर्राज्यीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बेहतर काम किया जाएगा।
इन व्यवस्थाओं में होगा सुधार इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना, जनसंपर्क को बढ़ावा देना, सड़क की गुंडागर्दी खत्म करवाना तथा माफियाओं और विभिन्न गैंग को चिन्हित कर निष्क्रिय करवाना। पुलिस में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना , और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मानव संसाधन को बेहतर करना, पुलिस में प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देना, बढ़ते अपराध जैसे साइबर क्राइम पर नकेल कसवाना, सरकार शासन व पुलिसमुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाना, तथा अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय अपराध पर लगाम लगवाना।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।