Skip to main content

DlightNews

*प्रभु श्रीराम का आदर्श अनुकरणीय:राजेश सिंह*

*कसेरुआ से भगवान राम की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा*

प्रतापगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम चंद्र जी के अयोध्या धाम राम जन्म भूमि मन्दिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को भव्य, ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए शिवगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम कसेरुआ के श्री रामलीला मंच से माता मनोहरा देवी मन्दिर खमपुर तक भगवान् राम लक्ष्मण और राम भक्त हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 

शोभा यात्रा में शामिल भाजपा  जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि भगवान् श्रीराम के आदर्श संशार के सभी लोगों के लिए अनुकरणीय हैं।

संघ जिला ग्राम्य विकास प्रमुख विनोद कुमार द्विवेदी, खंड संचालक क्षमा शंकर मिश्र व खंड कार्यवाह नीरज मिश्र ने लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक सनातन धर्मी व देश वासी अपने अपने घरों पर व पास पड़ोस के मंदिरों भगवान् के भजन कीर्तन आदि करें और शाम को कमसे कम पांच दीप अवश्य जलाएं। 

शोभा यात्रा के संयोजक संघ सेवक व समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह परिहार ने शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और 22 जनवरी को ग्राम सभा की मंदिरों में लोगों को पहुंचकर भजन कीर्तन करने के लिए प्रार्थना किया। 
रामजी की शोभा यात्रा कसेरुआ में पाल की राइसमील तक, फिर आगे बढ़कर नरहर नरहरपुर की सीमा से होते हुए खमपुर में माता मनोहरा देवी मन्दिर तक गयी। जहाँ पर भगवान् राम और माता मनोहरा जी की आरती करने के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। पूरे शोभा यात्रा में भगवान् राम के जयकारे का गगन भेदी जयघोष होता रहा। 

शोभा यात्रा में क्षेत्र के सर्वश्री नवाब सिंह, आजाद सिंह, अमरनाथ पटेल, अंगद मौर्य, पूर्व प्रधान सागर शुक्ला, योगराज सिंह, सदाशिव मिश्रा, चंद्र भूषण शुक्ला, विजय मौर्य, सुशील मिश्रा, अमृत लाल पपीहा, अनिल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, अनूप सिंह, गणेश सिंह विद्यार्थी, लक्ष्मी कांत, मगन सिंह, रंजन दूबे, श्रीचंद्र पांडे, आदि भक्त गणों के साथ बड़ी संख्या में माताएं बहनें शोभा यात्रा में शामिल हुई।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।