Skip to main content

DlightNews

*गौशालाओ में उचित व्यवस्था की जाये -एसडीएम* 
बीडीओ तथा सचिवों तथा पशु चिकित्सकों की मीटिंग आयोजित 

*दैनिक  ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक अधिकारियों तथा सचिवों की बैठक संपन्न हुई। मीटिंग में गौशालाओं में उचित प्रबंध बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।तहसील सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल ने कहा कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम का जनपद में आगमन होना है। जिसमें गौशालाओं की व्यवस्था को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनजीटी की टीम के आने से पहले सभी गौशालाओं में व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में भूसा, पानी, रोशनी हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए तथा बीमार गौवंशों का समुचित इलाज कराया जाए जिस गौशाला में हरा चारा नहीं है, उसमें चारे की व्यवस्था की जाए तथा पशुओं की एयर ट्रैकिंग कराई जाए। बैठक में तय किया गया कि जहां-जहां पर सांड है उनके रख रखाव की अलग व्यवस्था की जाए। पिछली बार एनजीटी की टीम के द्वारा जगह-जगह कमियां पाई गई थी, उनको जल्दी ठीक किया जाए। मुख्यमंत्री सुपुर्दगी योजना के तहत एक व्यक्ति को चार-चार गायों को उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा गौशाला में बजट या अन्य किसी चीज़ की जरूरत है तो उसकी डिमांड जल्द भेजी जाए। इस मौके पर एडीओ पंचायत महेवा हरेंद्र सिंह, सचिव अंजना पाल, भगवती सोनी, सतीश पटेल, दिलीप पटेल, सुरेश निषाद, अमर सिंह, अभिषेक यादव, मनोज वर्मा, नवीन कुमार के अलावा पशु चिकित्साधिकारी महेवा बालेन्द्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी कालपी अखिलेश सचान आदि लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...