Skip to main content

DlightNews

*पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर उज्जैन को प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन,म.प्र.विथुत पेंशनर्स ऐसोसिएशन उज्जैन एवं अन्य संगठनों के तत्वावधान में दिनांक 10 जनवरी 2024 को सौपा।*
उज्जैन/प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन मध्यप्रदेश सरकार के पेंशनर्स की लंबित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन दिनांक- 10 जनवरी 2024 को दोपहर 1 बजे माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कलेक्टर उज्जैन को कोठी पैलेस उज्जैन स्थित प्रशासनिक संकुल पर अशोक दुबे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन कलेक्टर उज्जैन के प्रतिनिधि श्री दरियाव सिंह नायब तहसीलदार कोठी महल उज्जैन ने प्राप्त किया।इस ज्ञापन में पेंशनर्स के लंबी अवधि से लंबित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए निराकरण करने हेतु अनुरोध किया गया । जिसमें प्रमुखत: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) विलोपित करने, दिनांक 01.07.23 से मंहगाई राहत 4 प्रतिशत स्वीकृति, निशुल्क स्वास्थ्य योजना, विभिन्न अवधि का लंबित मंहगाई राहत का एरियर का भुगतान, 30जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त को एक वेतन-वृद्धि का लाभ दिया जाने का उल्लेख किया गया । मध्यप्रदेश विधुत पेंशनर्स पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन ने श्री दिनेश कुमार सोलंकी अध्यक्ष के नेतृत्व में उपरोक्त मांगो के अतिरिक्त पेंशनर्स को ट्रेजरी से पेंशन भुगतान एवम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला उज्जैन, विधुत पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन,वन पेंशनर समिति उज्जैन,दुग्ध संघ उज्जैन तथा भारतीय मजदूर संघ उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में यह ज्ञापन कार्यवाही संपादित की गई।
श्री अशोक दुबे जिला अध्यक्ष, राजहंस गायकवाड़, विजयकुमार मंडलोई , रामदयाल शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, महेशकांत व्यास, महेश उपाध्याय, प्यारेलाल पालीवाल,दिनेशकुमार व्यास, मंजुलता भाटी, आनंदी मौर्य, सत्यपाल सिंह सिकरवार, शोभा पाठक, आभा श्रीवास्तव,सविता श्रीवास्तव, अरूणेश्वरी गौतम, पुष्पलता व्यास,रेखा भटनागर, हुकुमचंद्र परमार, सेजमल कछवाय, आर.एस.राजपूत, सुधीर काले, योगेश गंगराड़े, मोहम्मदअली खान, प्रेमनारायण महाजन, शमशेर सिंह तोमर, सुरेश भारद्वाज, सुमेर सिंह यादव, विधुत पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन से दिनेश सोलंकी, अभय कुमार जैन,किशोर कुलकर्णी राणाप्रताप सिंह तोमर, चंद्रकांत महाकाल, बी एस उपाध्याय आर.के.चेलावत, वन पेंशनर समिति उज्जैन से यशवर्धन टेलर, रामप्रसाद चौधरी,एच.पी.सोनी, संतोष विजय सक्सेना,दुग्ध संघ उज्जैन से आर.सुकुमारन नायर तथा भारतीय मजदूर संघ उज्जैन से सतीश शर्मा सहित 100 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे।
यह जानकारी डॉ स्वामी नाथ पांडेय मिडिया प्रभारी द्वारा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।