Skip to main content

DlightNews

*शाह समाज की नई सोच...RSS केंद्रीय अधिकारी इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में 265 वर्षों की गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर विकास का नया अध्याय लिख रहा सूफीशाह-मलंग (फकीर)समुदाय!*

RSS केंद्रीय अधिकारी इंद्रेश कुमार के नाम इतिहास के पन्नों में एक और नया अध्याय लिख गया है। हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्रवादी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बतौर मार्गदर्शक उन्होंने भारतीय मुसलामानों में अपने विचार रखे। इन विचारों के साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया। वह अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सबसे पहले पदाधिकारी है जिन्होंने हिन्दुस्तानी मुसलामानों के बीच लोकप्रियता हासिल की l इंद्रेश कुमार ने मात्र एक दशक में उस मुकाम को छू लिया है जिसे आज तक बड़े बडे मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलानाओ ने भी 
हासिल नहीं कर सके।

इतिहास नहीं, भविष्य का घोषणापत्र हैं इंद्रेश कुमार, हर भाषण किसी इतिहास के दस्तावेज से कम नहीं

इंद्रेश जी द्वारा हिन्दुस्तानी मुसलामानों को संबोधित करने का यह आंकड़ा इतिहास की दृष्टि से भले ही एक रिकॉर्ड हो, पर असल मायनों में यह भविष्य का घोषणा पत्र है। जिसमें राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ अकेले नहीं होते उनके पीछे खड़ा होता है राष्ट्रवादी भारतीय मुसलामानों का सपना, इतिहास, संस्कृति और संकल्प। यही कारण है कि उनके भाषण भारत की आत्मा की अनुगूंज होते हैं। यह दर्शाता है कि हिन्दुस्तानी मुसलामान अब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से सहभागी नहीं बल्कि निर्णायक भूमिका में भी हैं। इंद्रेश जी का हर भाषण किसी इतिहास के दस्तावेज से कम नहीं रहा। उन्होंने भारतीय समुदाय को उसकी जड़ों से जोड़ने उसकी परंपराओं, विविधता, विकास और विश्वव्यापी सहयोग की अद्वितीय कहानी सुनाई।

मुस्लिम सूफीशाह-मलंग ( फकीर ) समुदाय में इंद्रेश कुमार जी की "लोकप्रियता"

इंद्रेश कुमार जी जब भारतीय मूल इस्लामिक प्रवाह वाले मुस्लिम सूफीशाह-मलंग ( फकीर ) समुदाय में पहुंचे तो वहां के धर्मगुरु मलंगो ने उनका जिस तरीके से स्वागत किया वह आरएसएस और मुस्लिम फकीर समुदाय के संबंधों का नया अध्याय लिखे जाने का सीधा संकेत है। शाह समाज ने उन्हें अपने सर्वोच्च नारे "दम मदार बेड़ा पार" से नवाजा। इस समुदाय ने आज तक इतना सम्मान किसी भी राजनीतिक या संगठन सदर अथवा राजा महाराजाओं को नहीं दिया। शाह समाज ने अपने और भारत के साझा ऐतिहासिक संघर्षों को याद कराते हुए कहा, ‘हमने मुग़लों और अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और अब हम सामाजिक न्याय के लिए एक साथ खड़े हैं।’ इंद्रेश जी ने विश्वास दिलाया उनका यह संदेश केवल एक समाज के लिए नहीं है बल्कि सम्पूर्ण भारतीय समुदाय के लिए एक बुलंद आवाज है कि हर समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
(भारतीय मुस्लिम समाज राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़: ताहिर शाह)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।