Skip to main content

DlightNews

जिला कृषि अधिकारी ने 12 उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण
दिनांक 02 जुलाई 2025 प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार द्वारा किसानों को उनकी भूमि के आधार पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु 12 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, दुकान पर उर्वरकों के वितरण में अनियमितता, कालाबाज़ारी, उर्वरकों की टैगिंग, अधिक मूल्य वसूली, किसानों की जोत के आधार पर उर्वरक वितरण किया जा रहा है या नहीं जैसे मानकों का पालन कराने की दिशा में निगरानी रखना था। निरीक्षण के दौरान मोनू खाद भण्डार खेमी कुंडा, अंजीत कुमार जयसवाल कुंडा, ओझा बीज़ भण्डार खेमी कुंडा और अजय बीज़ भण्डार कुंडा पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, इनके द्वारा न ही स्टॉक रजिस्टर, न ही स्टॉक वितरण रजिस्टर और न ही कृषकों को कैश मेमों दिया जा रहा है ये उल्लंघन उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ), 1985 के निर्देशों का सीधा उल्लंघन हैं। उपरोक्त गंभीर अनियमितताओं के आधार पर तत्काल प्रभाव से चारो लोगों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। लाइसेंस धारक को 15 दिनों के भीतर कार्यालय में जवाब देना होगा, अन्यथा लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।