Skip to main content

DlightNews

*संगठन को मजबूत करने के लिए चल रहा सपा का सदस्यता अभियान: अंबिका चौधरी*
 *बी.पी.मिश्र-रिपोर्टर*

 गोरखपुर। समाजवादी पार्टी कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन को मजबूत करने के लिए और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है। गोरखपुर में दस लाख से अधिक सदस्य बनाने का संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है और डरा धमकाकर विपक्षियों की आवाज बंद करना चाहती है इसके लिए वह लगातार विपक्षी पार्टियों के नेताओं का उत्पीड़न और दमन कर रही है।
 श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है संगठन को मजबूत करना लक्ष्य है साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है किसानों को उसके उत्पादों की कीमत नहीं मिल रही है सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी सरकार के खिलाफ इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ खेलती है लेकिन जनता अब उसकी सच्चाई जान चुकी है 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता अपना फैसला देकर भाजपा के अहंकार को समाप्त करेगी समाजवादी पार्टी और उसके नेता कार्यकर्ता किसी भी सरकार और ईडी से नहीं डरते हैं हमारा कैडर जनता की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहता है महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर जल्द ही पार्टी जन आंदोलन छेड़ेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दर्द जायज है भाजपा में बढ़ते वंशवाद से प्रधानमंत्री परेशान हैं। इसलिए वह इस पर बोल रहे है जनता 2024 में भाजपा को दिल्ली से हटा देगी तब भाजपा का अहंकार समाप्त हो जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव चंद्रबली यादव नगीना प्रसाद साहनी जफर अमीन डक्कू रामभुआल निषाद विजय बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।