Skip to main content

DlightNews

*जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने आयोजित किया निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर*

*बी.पी.मिश्र-रिपोर्टर*

गोरखपुर ।जेसीआई   मिडटाउन, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ, एवं अग्रवाल भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आर्य नगर स्थित अग्रवाल भवन मे निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें की मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के हड्डी रोग विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेन्ट डॉ धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ मोहम्मद जाहिद खान के द्वारा 100 से ज्यादा लोगों का जांच हुआ|अध्याय अध्यक्ष जेसी मयंक मित्तल ने बताया की आज यहा मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं अग्रवाल भवन ट्रस्ट के सहयोग से 100 से अधिक लोगों का निशुल्क जांच कराया गया |
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री पी डी जैन ने बताया कि जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन का यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है एवं प्रसंशनीय है |सचिव जेसी गौरव जालान ने मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से आए डॉक्टर्स अग्रवाल भवन ट्रस्ट संस्था के सदस्यों एवं जांच कराने आए मरीजों का धन्यवाद ज्ञापित किया |  |शिविर स्थल पर मुख्य रूप से संस्था के बिट्टू जालान, मोहित मित्तल, संजीव श्रीवास्तव, जतिन अग्रवाल, नितिन गोयल , अभिनव अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे |उपरोक्त जानकारी संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी जेसी किशन अग्रवाल ने दी |

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।