Skip to main content

DlightNews

*************
*ड्लाईट न्यूज गरीब की आवाज एमपी देवास से स्टेट हेड राजेंद्र योगी की रिपोर्ट*

*शासकीय मॉडल स्कूल बागली में डी.पी.टी./टी' डी. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ  किया गया ।*

(देवास बागली)*राजेंद्र योगी 

आज बागली ब्लॉक  में मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सक अधिकारी डॉ विष्णुलता उइके शासन के निर्देशानुसार मॉडल स्कूल के प्राचार्य तथा विशेष अतिथियों के सानिध्य में मॉडल स्कूल बागली में डीपीटी एवं टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
 इस अभियान में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सीमा कमल यादव एवं उपाध्यक्ष श्रीमति आरती विपिन शिवहरे , विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि तथा अमित धूलिया पार्षद नगर पंचायत बागली रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रजलित कर अतिथियों द्वारा हितग्राही छात्रों को पुष्पाहार पहना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 
अभियान के दौरान डॉ विष्णु लता जी ने अपने भाषण में बच्चों एवं अतिथियों स्वागत कर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का  अभिवादन किया, तथाअभियान के संबंध में जानकारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक राधेश्याम चौहान द्वारा दी गयी  अभियान अंतर्गत लक्षित 05 वर्ष 6449, 10 वर्ष 8006 ,तथा 16 वर्ष 5770 बच्चों का टीकाकरण दिनांक 16 से 31 अगस्त 2022 तक सूक्ष्मकार्ययोजाना अनुसार किया जावेंगा ।
 साथ एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत एनीमिया के बचाव हेतू सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार आयरन एक नीली गोली खाने की सलाह दी गयी । साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा सभी पात्र बच्चों को शत-प्रतिशत
टीकाकरण करवाने हेतू प्रोत्साहित किया गया है ।एवं विधायक प्रतिनिधि कमल यादव तथा अमित धुलिया पार्षद द्वारा शासन की डीपीटी एवं टीडी की महत्वांकाक्षी टीकाकरण अभियान 05 वर्ष ,10वर्ष तथा 16 वर्ष बच्चों के लिए 16 से 31 अगस्त 2022 तक चलाया जा रहा है । इस अभियान में सभी बच्चें अपनी भागीदारी सुनिश्चीत करते हुए अभियान को सफल बनावें ।
 इस अवसर पर मॉडल स्कूल प्राचार्य सुभाष पंचोली, शिक्षक रमेश पाटीदार , दिनेश पाटीदार एवं स्कूल स्टाफ , कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम रतनसिंह जामले, बीसीएम यतीन्द्र बैरागी , लेखापाल इब्राहिम शेख एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बागली स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नंदकिशोर मोहवाल एवं आभार भगतसिंह राठौर , द्वारा माना गया ।
**********

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।