Skip to main content

DlightNews

जिले में साहित्य और संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा *संस्कार भारती* के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा साझा करने तथा निमंत्रण पत्र के विमोचन को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा के साथ जिले के सभी श्रोताओं को निमंत्रित किया गया |
संस्कार भारती के तत्वाधान में *पद्मश्री स्वर्गीय बाबा योगेंद्र जी* की पावन स्मृति में एक राष्ट्र स्तरीय कवि सम्मेलन ११ सितंबर 2022 रविवार को पीलीभीत के ऑकेजन लॉन में सायं 7 बजे से आयोजित हो रहा है जिसको *बांसुरी काव्य समागम* का नाम दिया गया है I
जिसमे हमे देश भर के वरिष्ठ राष्ट्रवादी कवियों के साथ संस्कार भारती के *पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री बांकेलाल गौर* का भी मार्गदर्शन मिलेगा I
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष *रजनीकांत माहेश्वरी* व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक *धर्मेंद्र भारत* के साथ बरेली मंडल के लगभग सभी मंत्री व विधायक गण रहेंगे I
इसके अलावा कवियों की श्रृंखला में राष्ट्रीय कवि कमलेश मौर्य मृदु  , ओमपाल सिंह निडर , फारुख सरल ,  शिखा सिंह ,  अंबरीश अंबर ,  सरला शर्मा ,इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय  ,  मनोज मिश्र कप्तान , संदीप अनुरागी , अनामिका वर्मा  ,  रज्जन विषद  ,  कमलकांत तिवारी , शिखा शुक्ला का काव्यपाठ सुनने को मिलेगा I
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अनुज पार्थ, संस्कार भारती के जिला संयोजक डा0 दीनदयाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु गंगवार, नगर अध्यक्ष प्रदीप अंकुर, नगर महामंत्री राजीव वर्मा, संस्कार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रणव शास्त्री एवं अविनाश चंद्र मिश्र , अनिल कमल ने कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकार बंधुओं से विशेष रुप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया |
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जी ने कहा कि स्वर्गीय योगेंद्र दद्दा संघ के वरिष्ठ प्रचारक के साथ साथ बॉलीवुड के सैकड़ों कलाकारों के जनक है , उनकी मृत्यु से सिर्फ संघ परिवार ही नहीं बल्कि पूरा कला जगत शोकमग्न रहा I
संस्कार भारती के जिला संयोजक डॉक्टर दीनदयाल शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम के माध्यम से संस्कार भारती  जिले में राष्ट्रवाद का उद्घोष करेगी I
कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु गंगवार ने कहा मौजूदा समय में जहां मंचो पर कवि सम्मेलन के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है , ये कवि सम्मेलन उन सबके विरुद्ध एक राष्ट्रवादी शंखनाद प्रस्तुत करेगा I बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।