Skip to main content

DlightNews

प्रकाश नार्थ
 30/09/2022
*भावी पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अंसारी नेपाल में गांधी ग्लोबल पीस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होंगे*
            गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, आम आदमी पार्टी से गोरखपुर शहर के महानगर अपाध्यक्ष, वार्ड नंबर 31 शहीद अशफाक उल्लाह नगर (तुर्कमानपुर) के भावी पार्षद प्रत्याशी व रक्त वीर *मोहम्मद आकिब अंसारी* को 2 अक्टूबर, विश्व अहिंसा दिवस (गांधी जयंती) के अवसर पर गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा काठमांडू नामक शहर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खांडवा, मध्य प्रदेश  के संस्थापक / अध्यक्ष  रक्त मित्र शैलू मंडलोई ने दी। इस अवसर पर गोरखपुर शहर के छः रत्नों  को अपने-अपने कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । गोरखपुर शहर के  युवा समाजसेवी,  साहित्यकार, लेखक,  अंतर्राष्ट्रीय शायर, धरा अंबेसडर , राष्ट्रीय प्रवक्ता व रक्त वीर इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी को साहित्य के क्षेत्र में, इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद को समाज सेवा के क्षेत्र में, के. डब्ल्यू. नाइस वाटर के प्रबंधक हाजी जलालुद्दीन कादरी को कोरोना काल में लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा देने के लिए, मोती महल के प्रबंधक  मकसूद अली को  समाज सेवा के क्षेत्र में, शिबू खान को भोजपुरी फिल्म प्रोडक्शन के लिए  नेपाल के काठमांडू नामक शहर में गीता ग्लोबल पीस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।