Skip to main content

DlightNews

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली, 26 सितम्बर 2022ः पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में ई.एन.एच.एम. विभाग के तत्वावधान में आज ‘‘स्वच्छ जल दिवस‘‘ के अन्तर्गत लालकुआं, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, कासगंज, फर्रुखाबाद, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, हाथरस सिटी,मथुरा छावनी आदि छोटे बड़े लगभग सभी रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे कालोनियों, कार्यालयों, रेलवे चिकित्सालयों, प्रशिक्षण केंद्रों एवं पानी टंकियों की साफ-सफाई के साथ जनमानस को ‘‘ जल बचाओ, जीवन बचाओ और पृथ्वी बचाओ‘‘ जैसे स्लोगनों  द्वारा जागरूक किया गया। साथ ही कुछ रेलवे स्टेशनों पर जल का नमूना लेकर उसमें क्लोरीन की मात्रा माप कर जल की शुद्धता की जाँच की गई।      
          ‘‘स्वच्छता जल अभियान‘‘ के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों, रेलवे कालोनियों, रेलवे चिकित्सालयों, प्रशिक्षण केन्द्रों एवं कार्यालयों में स्वच्छ जल की उपलब्धता, लीक हो रहे पाईपों की मरम्मत एवं जल निकास प्रणालियों पर ध्यान दिया गया और जहाँ कहीं टूटे आईटम मिले तो उन्हें बदला गया। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।