Skip to main content

DlightNews

बरेली। ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी/माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में वात्सल्य सेवा संस्थान में दिव्यांगों की सेवा में प्रयासरत शिक्षिकाओं को  सम्मानित किया गया। यह आयोजन बरेली, रेसीडेंसी गार्डन बरेली में वात्सल्य सेवा संस्थान के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के कारण पर जानकारी देते हुए संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि इन दिव्याअंग बच्चों को उनके जीवन पथ पर आगे बढ़ाने के लिए और उनके दैनिक कार्यों के विषय में अवगत कराने में इन देवतुल्य शिक्षकों की महती भूमिका रहती है वे पग पग पर उनके लिये मार्गदर्शन का स्रोत बनते हैं इसलिए आज हमने इनकी इस समर्पित भूमिका को प्रणाम करने के लिए इनको सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है।
संचालक चेतना जौहरी ने वात्सल्य सेवा संस्थान के विषय में बताते हुए कहा कि 2016 में मात्र 6 बच्चों से शुरू हुआ ये संस्थान आज 35 दिव्याअंग बच्चों की सेवा कर रहा है। हम प्रयास करते हैं कि बच्चों को अपनी तरफ से हम जीवन जीने लायक तैयार कर पाएं। डॉ रजनीश सक्सेना ने आज ओजोन दिवस के अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों को तुलसी पौधा भेंट किया। 
कार्यक्रम में शामिल अन्य अतिथियों में   विशेष कुमार, मनीष रस्तोगी, दिनेशवर दयाल सक्सेना, डॉ राम कुमार आर्य, धीरज कुमार, राजेन्द्र गुलाटी, सचिन श्याम भारतीय प्रमुख रहे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गिरीश दत्त शर्मा, निधि सक्सेना, प्रीति सक्सेना, सरिता तलवार, डॉ इंद्रेश गुप्ता रहे।
मुख्य अतिथि की भूमिका में अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल रहे। संरक्षक सी एल शर्मा व डी सी शर्मा रहे व अध्यक्षता डॉ विनोद पागरानी ने की। बरेली से जिला संवाददाता  अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।