Skip to main content

आज रात तक चुनाव परिणाम घोषित करें, नहीं तो..." : इमरान खान की पार्टी ने चुनाव आयोग को दी धमकी

 

पीटीआई प्रमुख गोहर अली खान ने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से आधी रात तक पूर्ण परिणाम घोषित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अन्यथा "पीटीआई समर्थक बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे.  उन्होंने ईसीपी पर समय पर परिणाम घोषित करने में अपनी संवैधानिक भूमिका निभाने में विफल रहने का भी आरोप लगाया
इस्लामाबाद, पाकिस्तान: 

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने शनिवार को चुनाव आयोग से आधी रात तक मतदान का परिणाम घोषित करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा कि है आधी रात तक अगर चुनाव के परिणाम नहीं घोषित होते हैं तो तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे.

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरुवार के चुनाव में नेशनल असेंबली में 101 सीटों पर जीत का दावा किया है. मतदान होने के दो दिन बाद भी नतीजे पूरे नहीं हुए थे और ऐसा लग रहा था कि देश त्रिशंकु संसद या गठबंधन सरकार की ओर बढ़ रहा है

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पीटीआई प्रमुख गोहर अली खान ने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से आधी रात तक पूर्ण परिणाम घोषित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अन्यथा "पीटीआई समर्थक बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे.  उन्होंने ईसीपी पर समय पर परिणाम घोषित करने में अपनी संवैधानिक भूमिका निभाने में विफल रहने का भी आरोप लगाया.

यह दावा करते हुए कि उनकी पार्टी ने उन सीटों सहित 170 सीटें जीती हैं, जिन पर पीटीआई को पहले ही विजेता घोषित किया गया था. गोहर ने कहा, उनकी पार्टी केंद्र के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में भी सरकार बनाएगी.

उन्होंने यह भी दावा किया कि पीटीआई के पास मतदान केंद्रों के फॉर्म 45 का प्रमाण था जिससे पता चलता है कि उसके समर्थित उम्मीदवार जीत गए थे. लेकिन आरओ ने उन्हें असफल घोषित कर दिया.

गोहर ने "संस्थाओं के साथ-साथ न्यायपालिका" से लोगों के जनादेश को स्वीकार करने की अपील की, जिन्होंने पीटीआई के नारे "गुलामी अस्वीकार्य है" के लिए मतदान किया और कहा कि लोगों के जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए.इमरान खान की सजा के बाद गोहर को पीटीआई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मृदुभाषी बैरिस्टर सबसे कठिन समय में पार्टी मामलों को चलाने की कोशिश कर रहे हैं. जब इसके संस्थापक को दोषी ठहराया गया है और सभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने इसे छोड़ दिया है.

इस खबर को DlightNews टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...