Skip to main content

DlightNews

अपने घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को सांड ने पटक पटक कर मार डाला।                          
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली शाही _ अपने घर के दरवाजे पर धूप में बैठे बुजुर्ग को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम, शाही पुलिस ने शव पीएम को भेजा।
जानकारी के अनुसार मीरगंज तहसील के शाही थाना क्षेत्र के सिहौर गांव में छुट्टा सांडो का आतंक घटने का नाम नहीं ले रहा है। घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर आवारा सांड आफत बन कर टूट पड़ा। उसने बुजुर्ग को अपने सींगों से उठाकर पटक पटककर कर मार डाला। घटना से गांव में दहशत फ़ैल गई। मौके पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार सिहौर गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग जागनलाल अपरान्ह करीब चार बजे घर के दरबाजे पर धूप में बैठे हुए थे। इस दौरान वहां अचानक एक छुट्टा सांड आया गया और बुजुर्ग जागनलाल पर आफत बनकर टूट पड़ा और अपने सींगों से उठा उठा कर पटकना शुरू कर दिया। सांड तब तक उन्हें पटकता रहा जब तक उनकी मृत्यु न हो गई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नाकाम रहे। सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में दहशत फ़ैल गई। तुरंत ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आकर्षित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के साथ सिंधौली सीहोर रोड पर जाम लगा दिया।
जाम लगने की सूचना पर मीरगंज तहसील से नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा शाही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह घटना-स्थल पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जागन लाल की पत्नी की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक के तीन विवाहित पुत्र हैं। मीरगंज एसडीएम देशदीपक सिंह ने बताया के छुट्टा गोवंश को पकड़ने के लिए ब्लॉक स्तर से अभियान चलाया हुआ है। छुट्टा गोवंश को पड़कर समवर्ती गौशाला में संरक्षित कराया जा रहा है। रविवार 4 फरवरी से अभियान के तहत छुट्टा गोवंश को पकड़ कर गोशाला पर संरक्षित कराए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी शेरगढ़ सीपी पांडेय को दिए हैं। तथा मृतक के आश्रितों को कृषक दुर्घटना व बीमा योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...