Skip to main content

DlightNews

यूपी के एकलौते मुस्लिम मंत्री दानिस आजाद अंसारी बोले- हर गरीब सांई शाह अलवी मलंग फ़कीर समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ देना हमारा लक्ष्य, इलाज के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता जारी रहेगा

लखनऊ: फ़कीर समाज सदा से देश व समाज के कल्याण के लिए ही अपनी क्षमता का उपयोग करता रहा है, बावजूद इसके राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने मुस्लिम जाति व्यवस्था की गलत व्याख्या कर समाज मे जातिगत भेदभाव पैदा करते हुए राजनीतिक दलों ने वोट बैंक का आधार बनाया है। इसमें सबसे अधिक उपेक्षा फकीरों की हुई है। मौजूदा दौर मे संवैधानिक व्यवस्था मे अलग-थलग पड़े समस्त फकीरों को एकजुट होकर अपने उत्थान के लिए स्वयं संघर्ष करने के साथ-साथ धर्म व संस्कृति के पतन की रक्षा के लिए समाज को दिशाहीन होने से बचाना भी फकीरों का दायित्व होना चाहिए, अपने पूर्वजों और जड़ों से जुडें रहना होगा। बेशक हम मुसलमान हैं हमारे इबादत करने का तरीका अलग है परंतु हर भारतीय की वंश वृक्ष एक है उसके दादा परदादा पर से खड़ दादा सभी की वंशावली अपने बुजुर्गों से जुड़े हैं।राजनीति में स्वार्थ पूर्ति के लिए धर्म जाति पंथ मजहब सम्प्रदाय या फ़िरकों में बांटने का फ़कीर समाज पुरजोर विरोध करता है। साथ ही फकीरों की अस्मिता की रक्षा व सामाजिक व्यवस्था मे पिछड़ते रुतबे को पुनः कायम करने राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया सभी घटकों को एक मंच पर आने के आव्हान की सार्थकता पर बल दिया गया। फाउंडेशन समाज के आर्थिक रुप से पिछड़े , बीमारी में इलाज कराने, बृद्धा पेंशन, गरीब बच्चियों की शादी में अनुदान, विधवा पेंशन, गरीबों को आवास आदि की व्यवस्था मौजूदा योगी,मोदी सरकार के माध्यम से समाज के पिछड़े लोंगों तक पहुचाने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करने की दिशा मे यूपी के एकलौते मुस्लिम मंत्री दानिस आजाद अंसारी जी ने आज अपना मार्गदर्शन दिया है। मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि शाह अलवी समाज को यूपी सरकार हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदनी शाहबानो ने कहा कि बीजेपी के कार्यो को देखते हुए फ़कीर समाज को यूपी में मंत्री दानिस आजाद जी की ओर अपना रुझान बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही जन्म से लेकर मृत्यु तक कुरान मे वर्णित तमाम संस्कारों का पालन करना भी असल फकीरों की पहचान है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...