Skip to main content

DlightNews

रबर फैक्ट्री की जमीन के मालिकाना हक को लेकर यूपी सरकार ने बांबे हाईकोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया।
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली फतेहगंज पश्चिमी_ रबड़ फैक्ट्री की जमीन के मालिकाना हक को लेकर यूपी सरकार ने बांबे हाईकोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। जिला प्रशासन बरेली ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी एक रिपोर्ट में जमीन वापसी को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता से लगातार संपर्क में रहकर प्रभावी कार्यवाही और मजबूत पक्ष रखने की जानकारी दी है 
फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने दिसंबर माह में लखनऊ में मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर मुख्य्मंत्री के विशेष सचिव एन के एस चौहान ने जिलाधिकारी बरेली से रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापसी प्रकरण में वैधानिक तथात्मक आख्या मांगी थी जिस पर अपर जिलाधिकारी राजस्व संतोष सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी रिपोर्ट में साफ कहा है कि 1960 में सिंथेटिक्स कैमिकल की स्थापना हेतु राज्य सरकार ने एल ए एक्ट की धारा 41 की अंतर्गत 1380.23 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर 29 अप्रैल 1961 में 309554 रुपए में सशर्त उपलब्ध कराई थी। वर्ष 1999 में फैक्ट्री बंद होने के बाद विभिन्न बैंकों वित्तीय संस्थानों की देनदारियों को अल्केमिस्ट  रिकंट्रक्शन कम्पनी ने टेक ओवर कर लिया और वर्ष 2018 में वसूली हेतु नीलामी प्रक्रिया शुरू की जो जिसे सरकार ने संज्ञान लिया। अल्केमिस्ट ने राज्यसरकार को पक्षकार बनाए बिना ही बांबे हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त कर लिया। राज्य सरकार ने वर्ष 2000 में सरकार के नामित एडिशनल सालिस्टर जनरल भारत सरकार अनिल सिंह और अधिवक्ता रमेश दुबे के माध्यम बांबे हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। जिस पर 20 दिसंबर 2023 को सरफेसी एक्ट 2002 के अंतर्गत अल्केमिस्ट के पक्ष में जारी 2020 के आदेश को हाईकोर्ट ने रिकाल कर लिया। और राज्य सरकार को तीन सप्ताह में अपना पक्ष रखने का समय दिया था जिसे दाखिल कर दिया गया है भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के अनुसार अल्केमिस्ट के दावे को खारिज होने के बाद अब बांबे हाईकोर्ट सरकार की दलीलें सुनकर किसी भी दिन राज्य सरकार के हक में फैसला सुना सकता है रबड़ फैक्ट्री की जमीन सरकार को वापस मिलने पर जल्द ही औद्योगिक हब बनने का रास्ता खुल जाएगा और बरेली जिले को फिर से एक नई पहचान मिलेगे इसके लिए लगातार प्रदेश ब केंद्र सरकार के मंत्रियों तक लगातार जमीन वापसी मुद्दे को उठाया जा रहा है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।