Skip to main content

Posts

DlightNews

अयोध्या में भगवान श्रीराम के बनने वाले भव्य मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में सर्व समाज बढ़ चढ़ कर श्रद्धा अनुरूप अपना समर्पण कर रहे।।इसी क्रम में आज संत रविदास की जयंती पर गोरखपुर के उत्तरी व दक्षिणी भाग में विशेष अभियान चलाया गया।।गोरखपुर जिला कारागार पहुँच कर वहां भी समर्पण राशि ली गई।।जिला जेल में विभाग संघचालक डॉ0 महेंद्र अग्रवाल व पूर्व महापौर डॉ0 सत्या पांडेय की उपस्थिति में जेल में कार्यरत अधिकारियो व कर्मचारियों ने समर्पण राशि प्रदान की।।इस दौरान पुनीत पांडेय,विकास जी,दीपक जी आदि उपस्थित रहे।। कादम्बिनी हाइट्स निवासी बस्ती मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ0 मनोज कुमार जी ने इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि भाग सह संघचालक डॉ0 राजेश बरनवाल जी की उपस्थिति में समर्पित किया।।कैलाश सेल्स कारपोरेशन द्वारा इक्यावन हजार रूपए की समर्पण राशि सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख राजबिहारी जी की उपस्थिति में प्रदान किया।।इस दौरान दुर्गा राय जी,नागेंद्र जी,रमेश जी उपस्थित रहे।। साथ ही दोनो भाग के सभी नगरों के बस्ती व उप बस्ती में कार्यकर्ताओं द्वारा टोली बनाकर सम्पर्क किया गया और श्...

DlightNews

*बिजली के 11000 वोल्टेज के लटकते तार देते हैं बड़े हादसे को दावत* दीपक सिंह फतेहपुर जनपद बहुआ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरी गांव में बिजली के 11000 वोल्ट के बिजली के तार देते किसी बड़े हादसे को दावत क्योंकि बिजली के 11000 वोल्टेज के तार किसान के खेतों में लटक रहे हैं। जिसके कारण किसान अपने खेतों में नहीं जा सकता है और अन्य आवारा जानवर खेत में जाते हैं। तो उन्हें करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो जाती है बताते चलें कि गम्हरी गांव में लाइट की वजह से 22 गोवंश मर चुके हैं और 5 लोगों की भी मृत्यु हो चुकी है। झज्जर तार होने की वजह से हर दो-तीन दिन में तार टूट कर किसान की फसल को नष्ट करता है। जिसके कारण किसान की पूरी फसल जल जाती है उसके मुआवजे के लिए वह चक्कर काटता रहता है। फिर भी मुआवजा उसको नहीं मिलता है बताते चलें इसकी शिकायत गाजीपुर जेई और यस जिओ दोनों को कर दी गई है। परंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है 22 मार्च 2020 को इसी लाइट की चपेट से 5 गोवंश की मृत्यु हो गई थी फिर भी इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया वहीं पर महेश सिंह के खेत पर हर 6 महीने में आग लग जाती है परंतु उ...

DlightNews

गोरखपुर 25 फरवरी 2021 किसान  विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पद यात्रा निकाल कर धरना प्रदर्शन किया गया,धरना प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन एवं सीओ कैंट सुमित शुक्ला और पुलिस कर्मियों से कांग्रेसियों को नोंक झोंक हुई,इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों नको सरकार है,जहां पर पूंजीपतियों के लिए इस सरकार द्वारा नए नए सौगात बरसाए जा रहे हैं,लेकिन वही किसानों के लिए इस सरकार में कुछ नही है,किसानों का वोट लेकर उन्हें छलने का काम किया भाजपा सरकार ने,हम दो हमारे दो की नीति के आधार पर कार्य कर रही,नरेंद्र मोदी का दिल सिर्फ अम्बानी और अडानी के लिए धड़कता है,देश मे महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार का ध्यान नही जा रहा उन्हें सिर्फ ये मुद्दे चुनाव में वोट लेने के लिए दिखते हैं,जिला प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है,बीजेपी को सरकार में किसान सबसे दुखी एवं प्रताड़ित है,आज मोदी सरकार में पूंजीपतियों के कर्जे माफ किये जा रहे हैं और किसानों पर कर्ज का बोझ ...

DlightNews

आज दिनांक 25.02.2021 को *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में यातायात व्यवस्था के सुव्यवस्थित तरीके से संचालन के सम्बन्ध में सुझाव हेतु सभ्रान्त व्यक्तियों की गोष्ठी की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात , आरटीओ0 गोरखपुर, निरीक्षक यातायात, डा0 श्री संजीव गुलाटी,चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स, डा. श्री शिव शंकर शाही, शाही ग्लोबल हास्पिटल, श्री संतोष कुमार, डा0 आशीष श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, श्री विकास जालान, श्री जी0के0 द्विवेदी, मेजर पटेश्वरी सिंह, सैयद आसिफ रउफ, श्री जसपाल सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, श्री राघवेन्द्र कुमार तिवारी, श्री अजय कुमार शर्मा, श्री रामकृृष्ण मिश्र, श्री दिलीप सिंह, आशीष, संजय श्रीवास्तव, मुकुल कुमार घोष, आदेश कुमार आनन्द, अंचिल लहरी, कनक हरि अग्रवाल, वैभव सर्राफ, संतोष कुमार शाही, डा0 सरोज, अब्दुल्ला, अरूण चतुर्वेदी, डा0 केबी श्रीवास्तव, एसपी सिंह, ध्यान प्रकाश तिवारी, डा0 अखिलेश कुमार सिंह, बंगारी लाल, बेद प्रकाश यादव  आदि उपस्थित रहे।   *उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा...

DlightNews

अधिवक्ता समेत परिवार बाल-बाल बचा। गोरखपुर / सहजनवा थाना के अंतर्गत भीटी रावत पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर से आ रही कार को ट्रक ने  साईड मार दिया। ट्रक के साइड मारने से कार नीचे आकर पेड़ में टकरा गई कार में अजय शुक्ला गोरखपुर से अपने घर से लखनऊ जा रहे थे तथा साथ में दो बच्चे पत्नी अजय शुक्ला लखनऊ में हाई कोर्ट के वकील हैं वह गोरखपुर से कार को रिजर्व कर के ड्राइवर के साथ लखनऊ जा रहे थे कि अचानक ड्राइवर ने जा रही ट्रक को ओवर टेक करने लगा तभी ट्रक मे कार की साइड लगने से कार रोड पर से नीचे आ गई और पेड़ में टकरा गई लेकिन अजय शुक्ला और उनके पत्नी बच्चे पुरी तरह सुरक्षित बच गए। घटना होने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया। अजय शुक्ला ने बताया है कि ड्राइवर को हम बहुत मना कर रहे थे कि गाड़ी तेज मत चलाओ लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था मेरा बात नहीं मान रहा था रास्ते में हम गाड़ी मालिक के पास फोन कर के बोले भी थे कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल से वीडियो काल बात कर रहा है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद जमुआर, जगतबेला।

DlightNews

नैतिकता हो रही शर्मसार छात्रा ने लगाया  प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप। गोरखपुर , मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज बारीपुर की 12वीं की छात्रा ने  बताया कि वह गुरुवार को अपने स्कूल में पढ़ने गई थी। वर्तमान में स्कूल का समय सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक है लेकिन प्रधानाचार्य छत्रपति शुक्ला ने अतिरिक्त क्लास चलाने के लिए सुबह 8 बजे ही बुला लिए थे जब मैं स्कूल पहुंची तो उनके कमरे में गई और उनका पैर छुआ लेकिन इस दौरान उन्होंने मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसका मैंने विरोध किया और स्कूल से तुरन्त घर आ गई। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तत्काल पहुंचे सी ओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण और थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणो ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य आरएसएस मे प्रचारक भी है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद जमुआड ,जगतबेला। -

DlightNews

*आग ने बरपाया कहर गरीब का उजड़ा आशियाना* *जाफरगंज/फ़तेहपुर* दीपक सिंह थाना जाफ़रगंज के रणमस्तपुर गांव में आज दोपहर 12:30 बजे  गुलाब पुत्र जगमोहन के घर में अचानक आग लग गयी आग इतनी भयावह थी की गृहस्थी का सारा सामान और एक बकरी जलकर मर गयी । पीड़ित गुलाब ने बताया कि उसके घर मे रखे नगद 5000 रपये  जल गए व बाहर खड़ी भैंस भी झुलस गई । गुलाब मजदूरी पर काम करता है और खेतों मे बटाई दार है तो वह अपनी पत्नी कौशिल्या के साथ  नदी किनारे खेतो में काम कर रहा था और तीनों बच्चे घर पर थे छोटी बेटी सिवानी 7 वर्ष घर के अंदर सो रही थी जिसे पड़ोसियों ने बचाया और सुचना पाते ही वह भागकर आया तो आग ने अपना भयावह रूप अपना लिया था फायर ब्रिगेड को फोन किया पर रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके तक नही पहुच पायी ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया पीड़ित ने बताया कि वह बहुत गरीब है अभी तक उसे प्रधानमंत्री आवास का भी लाभ नही मिल सका है । गुलाब के 3 बच्चे है पिंटू, गुलशन और शिवानी । पीड़ित अपने कच्चे घर में छप्पर डालकर किसी तरह जीवन बसर कर रहे थे किन्तु इस आग ने  अब उन्हे बेघर कर दिया । ...