Skip to main content

DlightNews

नैतिकता हो रही शर्मसार छात्रा ने लगाया  प्रधानाचार्य पर छेड़खानी
का आरोप।
गोरखपुर , मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज बारीपुर की 12वीं की छात्रा ने  बताया कि वह गुरुवार को अपने स्कूल में पढ़ने गई थी। वर्तमान में स्कूल का समय सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक है लेकिन प्रधानाचार्य छत्रपति शुक्ला ने अतिरिक्त क्लास चलाने के लिए सुबह 8 बजे ही बुला लिए थे जब मैं स्कूल पहुंची तो उनके कमरे में गई और उनका पैर छुआ लेकिन इस दौरान उन्होंने मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसका मैंने विरोध किया और स्कूल से तुरन्त घर आ गई। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तत्काल पहुंचे सी ओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण और थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणो ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य आरएसएस मे प्रचारक भी है। रिपोर्ट रबिंद्र निषाद जमुआड ,जगतबेला।

-

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।