Skip to main content

DlightNews

*प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है न्याय भटक रहे हैं दरबदर*




दीपक सिंह फतेहपुर

 ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारतवर्ष में हर गरीब के लिए आवास योजना का आरंभ किया है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरा कला में सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान रामबाबू रैदास की मिलीभगत से व सेक्रेटरी रामनरेश  तथा एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत मित्र की मिलीभगत से पात्र व्यक्तियों के आवास को निरस्त कर दिया गया है। तथा पात्र व्यक्तियों के आवास को  नपात्र कर दिया गया है। ना पात्रों की लिस्ट में जहां धनजोरा देवी, राधा देवी, भैयालाल तथा अन्य दर्जनों नाम आते हैं वही अपात्र व्यक्तियों में जिन्हें आवास दिया गया है उनमें शिव कुमार पुत्र शिव मोहन जिनके पास पक्का मकान दो मंजिला, ट्रैक्टर तथा पिता के पास सरकारी नौकरी है। वही राजेंद्र प्रसाद पुत्र शिव मोहन उपरोक्त के पास सारी व्यवस्थाएं होने के बावजूद इनको आवास की सुविधा दी गई है। इसी क्रम में दयाराम को दोबारा कॉलोनी, पक्का मकान होने के बावजूद भी दी गई है जबकि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी रामनरेश पर यह आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान प्रति कॉलोनी ₹20000 और सेक्रेटरी प्रति कॉलोनी ₹10000 रिश्वत के रूप में लेता है। जो व्यक्ति यह रुपया नहीं दे पाता है पात्र होने के बावजूद उसकी कॉलोनी निरस्त कर दी जाती है। जबकि जो व्यक्ति अपात्र हैं उससे रुपए लेकर उसके नाम आवास  कर दिया जाता है।

 क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को ग्राम प्रधान वीडियो, एडीओ व ग्राम पंचायत मित्र तथा प्रधान मिलकर इसी प्रकार बट्टा लगाते रहेंगे। आखिरकार सरकार कब जागेगी इन सब की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे पात्र व्यक्तियों को आवास मिल सके तथा आपात जोकि रुपए देकर यह सारी कहानी बना रहे हैं उनको इन सब से बाहर कर संबंधित अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।